Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
साढ़़े चार लाख रुपये लेकर नहीं लगवाई सरकारी नौकरी, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
{"_id":"606812968ebc3e5910086048","slug":"jind1617433238","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़़े चार लाख रुपये लेकर नहीं लगवाई सरकारी नौकरी, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
साढ़़े चार लाख रुपये लेकर नहीं लगवाई सरकारी नौकरी, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जींद। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये लेकर वापस नहीं करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बिशनपुरा निवासी जगमोहन व झज्जर जिले के कासनी गांव निवासी सुनीता देवी ने कहा कि उन्होंने सरकारी नौकरी के नाम पर जींद निवासी सुनील कुमार, भिवानी निवासी मुकेश शर्मा, विक्की व एक अन्य व्यक्ति को चार साढ़े लाख रुपये दिए थे। चारों ने न तो उसको सरकारी नौकरी दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। जगमोहन व सुनीता ने कहा कि उन्होंने 18 अगस्त 2019 को ढाई लाख रुपये व 16 सितंबर 2019 को दो लाख रुपये दिए थे। पिछले डेढ़ साल में उन्होंने न ता कोई सरकारी नौकरी लगवाई और न ही उनके रुपये वापस किए। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह ने कहा कि सुनीता व जगमोहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।