फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला ने ससुराल के लोगों पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात के लगाए आरोप

महिला ने ससुराल के लोगों पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात के लगाए आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
जींद। दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी देेने व गर्भपात करवाने के आरोप में महिला के ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जुलाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2020 में रोहतक निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। दहेज नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। वहीं देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जांच अधिकारी एएसआई अनीता ने कहा कि महिला के ससुराल के पांच लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed