{"_id":"604dc43b8ebc3ed4be2dc139","slug":"jind1615709243","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने तक बिना प्रधान के चलेगी कंडेला खाप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कंडेला खाप के प्रधान के चुनाव को लेकर जानकारी देते पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर सिंह लोहचब।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद । प्रदेश की सबसे पुरानी और प्रभावशाली खापों में से एक कंडेला खाप का अगले 2 महीने तक कोई भी प्रधान नहीं रहेगा। इसको लेकर कंडेला गांव स्थित खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर रविवार को खाप के सभी 28 गांवों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में प्रतिनिधियों ने कहा कि खाप के पूर्व प्रधान टेकराम कंडेला पहले ही अपने पद से त्यागपत्र दे चुके हैं और बाद में बनाए गए प्रधान ओमप्रकाश ने भी त्यागपत्र दे दिया है। ऐसे में अब नया प्रधान बनाने के लिए गांवों में सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद ही नए प्रधान का नाम तय होगा। इसे लेकर 2 माह का समय लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले कंडेला गांव के लोगों ने पंचायत कर टेकराम कंडेला को खाप के प्रधान पद से हटा दिया था । इसके बाद ओमप्रकाश को खाप का प्रधान बनाया गया था। हालांकि खाप के कुछ लोग इस प्रकार से प्रधान बदलने की प्रक्रिया को सही नहीं ठहराया था। इसको लेकर रविवार को खाप की कंडेला गांव स्थित चबूतरे पर पंचायत हुई, जिसमें कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि प्रधान का पद खाली नहीं होना चाहिए। ऐसे में पूर्व प्रधानों में से किसी एक को ही अगली प्रक्रिया तक प्रधान मनोनीत किया जाए, लेकिन पंचायत ने इसे नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।