फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कृषि कानूनों के विरोध में किसान ने एक एकड़ खड़ी गेहूं की फसल कटवाकर गोशाला में की दान

कृषि कानूनों के विरोध में किसान ने एक एकड़ खड़ी गेहूं की फसल कटवाकर गोशाला में की दान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में किसान ने एक एकड़ खड़ी गेहूं की फसल कटवाकर गोशाला में की दान
किसान बलराज गेहूं की फसल कटवाता हुआ। - फोटो : Amar Ujala
पिल्लूखेड़ा के धड़ौली गांव के किसान ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी एक एकड़ खड़ी गेहूं की फसल काटकर राष्ट्रीय गोशाला धड़ौली में दान कर दी। धड़ौली गांव के किसान बलराज ने कृषि कानूनों का विरोध जताने के लिए पहले अपनी मांगों को लेकर किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और बाद में खड़़ी गेहूं की फसल पर मशीन चलवा दी। बलराज ने कहा कि किसान पिछले 3 महीनों से दिल्ली की सीमा पर सड़कों पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। किसान अपनी कड़ी मेहनत के बल पर खेतों में देश के लिए अन्न पैदाकर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। आज किसान आंदोलन देशव्यापी बन चुका है। बलराज ने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए कीलें तक बिछावा रही है, लेकिन सरकार इस आंदोलन को जितना दबाना चाहेगी यह आंदोलन उतनी ही मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान ने एक एकड़ खड़ी गेहूं की फसल कटवाकर गोशाला में की दान
कृषि कानूनों के विरोध में रोष जताते किसान। - फोटो : Amar Ujala
कृषि कानूनों के विरोध में रोष जताते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed