फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भ्रूण लिंग जांच में निजी अस्पताल की संचालिका के खिलाफ मामला दर्ज

भ्रूण लिंग जांच में निजी अस्पताल की संचालिका के खिलाफ मामला दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच के मामले में पुलिस ने बाल भवन रोड स्थित शशि शर्मा अस्पताल की संचालिका शशि शर्मा व दलाल जलालपुर कलां निवासी अजय के खिलाफ निवासी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संचालिका शशि शर्मा व दलाल अजय मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग की दबिश के दौरान से ही फरार हैं। पुलिस इन दोनों की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि शहर के बाल भवन रोड स्थित शशि शर्मा अस्पताल में लिंग जांच की सूचना पर मंगलवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापामारी की। इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल की संचालिका वहां से निकल गई। विभाग ने जिस गर्भवती महिला को डिकोय बनाकर भेजा था। उसकी न तो अस्पताल में पर्ची काटी गई और न ही उसका एफ फार्म भरा गया। इसके बावजूद उसका अल्ट्रासाउंड कर दिया। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह की देखरेख में विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन व कमरे को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed