{"_id":"60103e868ebc3e33df42fc41","slug":"hisar1611677318","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में ठेके पर लगे सफाई कर्मी को मिलने आ रहा था उसका बेट, इंजन की चपेट में आने से गई जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रेलवे में ठेके पर लगे सफाई कर्मी को मिलने आ रहा था उसका बेट, इंजन की चपेट में आने से गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में ठेके पर लगे सफाई कर्मी को मिलने आ रहा था उसका बेट, इंजन की चपेट में आने से गई जान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। हिसार रेलवे में ठेके पर लगे सफाई कर्मी के बेटे की इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से पूर्व बच्चा अपने पिता से मिलने आ रहा था। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया। मामले में जांचकर्ता हिसार जीआरपी में एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि गोबिंद नगर निवासी जयभगवान वॉशिंग यार्ड में सफाई कर्मी है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जयभगवान का 11 वर्षीय बेटा रोशन उससे मिलने यहां आ रहा था। उस दौरान जब वह वॉशिंग लाइन के पास पहुंचा तो रायपुर से हिसार आ रहे इंजन की चपेट में आ गया। जिस कारण रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। जांचकर्ता एएसआई जयबीर ने बताया कि उन्हें सुबह करीब सवा 11 बजे स्टेशन मास्टर से इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक रोशन के पिता जयभगवान के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
---------