{"_id":"5ff6d0a18ebc3e2f8464538e","slug":"fatehabad1610010785","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
टोहाना। तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारतीय किसान यूनिंयन के महावीर सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को टोहाना से 500 से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली कूच करेंगे जो दिल्ली में अपना विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जबरन किसानों पर तीन काले कानून थोपे जा रहे हैं जिसके विरोध में दिल्ली में किसानों द्वारा लगातार धरना दिया जा रहा है। सरकार किसानों की बात को सुनने को तैयार नहीं है इसके चलते किसानों द्वारा अलग अलग तरीके से अपना विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध स्वरूप में आज ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर इस प्रदर्शन में भाग लिया और सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद किया, यदि सरकार समय रहते तीनों काले कानून को वापस नहीं लेती तो 25 जनवरी को 500 से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली कूच करेंगे और सरकार को झुका कर ही मानेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।