Hindi News
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
ढिंगसरा में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की हुई मौत
- गीजर लेने फतेहाबाद आए थे युवक
{"_id":"5f8abd2d8ebc3e9b78182cd7","slug":"fatehabad1602927917","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिंगसरा में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की हुई मौत\n- गीजर लेने फतेहाबाद आए थे युवक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ढिंगसरा में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की हुई मौत
- गीजर लेने फतेहाबाद आए थे युवक
गांव ढिंगसरा के पास दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
ढिंगसरा में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की हुई मौत
विज्ञापन
- गीजर लेने फतेहाबाद आए थे युवक
संवाद न्यूज़ एजेंसी, फतेहाबाद। भट्टू कलां के गांव ढिंगसरा में एनएमसी स्कूल के पास कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। शुक्रवार देर रात को हुई इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। घटना की सूचना तुरंत एम्बुलेंस कंट्रोल रूम में दी गयी। जिस पर एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच। मगर उस समय तक दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। मामले के मुताबिक 40 वर्षीय गोपी राम पुत्र प्रताप व 25 वर्षीय रवि पुत्र मदनलाल निवासी भट्टू कलां मोटरसाइकिल पर सवार होकर देर रात्रि फतेहाबाद से भट्टू कला की ओर आ रहे थे कि गांव ढिंगसरा से निकलने के बाद एनएमसी स्कूल के पास तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर दे मारी। जिस पर दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई । कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर ढाणी में घुस गई। इस घटना की सूचना मिलते ही भट्टू कलां पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम करवाने के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।