फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad crime, police, anm, embreyo sex test, jail, hisar, fatehabad

गर्भपात करने वाली एएनएम को भेजा जेल

Wed, 09 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
fatehabad crime, police, anm, embreyo sex test, jail, hisar, fatehabad
arrest - फोटो : demo
फतेहाबाद जिले के भूना की बंसल कालोनी भूना में अवैध रूप से गर्भपात मामले में गिरफ्तार एएनएम को 14 दिन के लिए हिसार जेल भेज दिया गया है। वहीं, सरकारी काम में बाधा डालने व टीम के साथ मारपीट करने में एएनएम के पति मियां सिंह को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को मियां सिंह ने जमानत के लिए जिला अदालत फतेहाबाद में याचिका दायर की है। पुलिस उनकी जमानत के लिए विरोध दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन


यह है मामला
फतेहाबाद रोड पर बांसल कालोनी में पाबड़ा पीएचसी की एएनएम बिमला पूनिया अपने घर पर गर्भपात व लिंग जांच का गोरखधंधा कर रही थी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायतें भी मिल चुकी थी, लेकिन जींद स्वास्थ्य विभाग की टीम  ने एएनएम के घर छापा मारकर कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पहल की।
विज्ञापन


रविवार रात सेहत विभाग जींद की टीम ने फतेहाबाद के सिविल सर्जन अशोक चौधरी से अनुमति लेकर एएनएम बिमला पूनिया के घर फर्जी ग्राहक महिला को भेजकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।  महिला का गर्भपात करने की एवज में बिमला पूनिया ने 25 हजार रुपये नकद लिए थे, जिसे टीम ने मौके पर ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बीट इंचार्ज भाल सिंह ने बताया कि दंपति को सोमवार को जेल में भेज दिया था, लेकिन एएनएम के पति मिया सिंह ने जमानत के लिए अर्जी लगाई है। इसको खारिज करने के लिए पुलिस बुधवार को न्यायालय में आपत्ति दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed