फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   counselors agitation

पार्षदों ने अफसरों पर लगाया राशन बांटने में मनमानी का आरोप, लघुसचिवालय में धरना दिया,

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
counselors agitation
पार्षदों ने अफसरों पर लगाया राशन बांटने में मनमानी का आरोप,लघुसचिवालय में धरना दिया, - फोटो : AMAR UJALA
फतेहाबाद । शहर के कई वार्डों के पार्षदों ने बुधवार को जिला प्रशासन की राशन वितरण पर सवाल खड़े किए और राशन वितरण प्रणाली में वार्ड के पार्षदों को शामिल करने की मांग की। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों पर मनमानी करते हुए उनपर पार्षदों को डराने-धमकाने व मामला दर्ज करने की धमकी देने के आरोप भी जड़े। अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध पार्षदों ने लघुसचिवालय परिसर में अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना भी दिया। प्रदर्शन करने वाले पार्षदों में महेश मक्कड़, एडवोकेट वीरेंद्र एडवोकेट, डा. रणजीत ओड, राजेश जांगड़ा, राजेश खटक, अर्जुन लोट आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्ड में निम्र तबका काफी अधिक संख्या में है और अधिकतर लोग झुग्गी झोपडिय़ों में हैं। लेकिन प्रशासन का कोई नुमाइंदा उनके वार्ड में लोगों को सूखा राशन बांटने तक नहीं गया। इतना ही नहीं, २ अप्रैल तक भी जो राशन बांटा गया, उसमें वार्ड के पार्षद को बताया ही नहीं गया। पार्षदों के प्रदर्शन के बाद डीआरओ विजेंद्र मौके पर पहुंचे और अपने कार्यालय में बातचीत के लिए ले गए। पार्षदों का आरोप है कि अपने कमरे में ले जाने के बाद भी डीआरओ विजेंद्र ने उनसे बदतमीजी की और मामला दर्ज करवाने की धमकी तक दे डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed