{"_id":"56e1c4b84f1c1b46478b4568","slug":"bhiwani-news-crime-bike-fire-gali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खड़ी बाइक जलाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में खड़ी बाइक जलाई
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाइक जली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रगिरी स्कूल के सामने धानकान गली में खड़ी बाइक को अज्ञात लोगों ने रात को आग लगा दी। आग से बाइक बुरी तरह जल गई। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
बावड़ी गेट चंद्रगिरी स्कूल के सामने धानकान गली में रहने वाले चिनाई मिस्त्री राज कुमार की बाइक को आग लगा दी। बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। राज कुमार के परिवार वाले व पड़ोसी लोग बाहर आए और पानी डाल किसी तरह आग पर काबू पाया। मिस्त्री राज कुमार ने बताया कि रात 11 बजे किसी ने उसकी बाइक को आग लगाई। बाइक साल भर पहले ही नई खरीदी थी। राज कुमार ने बताया कि सप्ताह भर पहले उनके मीटर पिल्लर बॉक्स को भी आग लगा दी थी। जिसमें करीब 20 मीटर थे। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता ये आग कौन लगा रहा है। बाइक के पास बोतल मिली है, जिससे साफ है कि किसी ने तेल डालकर आग लगाई है। अब कौन उनसे रंजिश रखता है और किसने आग लगाई है, नहीं कह सकते। बाइक जलाने की सूचना मिलते ही दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। मिस्त्री राज कुमार ने इसकी लिखित शिकायत भी पुलिस को की। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि बाइक जलाने की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।