फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किसान पंचायत ने लिया फैसला, बहल में नहीं होने देंगे मुख्यमंत्री की रैली

किसान पंचायत ने लिया फैसला, बहल में नहीं होने देंगे मुख्यमंत्री की रैली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
किसान पंचायत ने लिया फैसला, बहल में नहीं होने देंगे मुख्यमंत्री की रैली
पंचायत में बोलते हुए वक्ता - फोटो : Amar Ujala
किसान पंचायत ने लिया फैसला, बहल में नहीं होने देंगे मुख्यमंत्री की रैली
विज्ञापन
27 दिसंबर की रैली के विरोध में उतरे किसान 25 को डालेंगे बहल में पड़ाव संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहल। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बहल की नई अनाज मंडी में मुख्यमंत्री की 27 दिसंबर को होने वाली किसान विरोधी रैली के विरोध में किसान पंचायत का आयोजन किसान नेता अमरचंद चैहड़ कला की अध्यक्षता में किया गया। किसान पंचायत का संचालन भाकियू जिला महासचिव विजेंद्र हरियावास ने किया। किसान पंचायत में बड़ी संख्या में किसान व युवा शामिल हुए। किसान पंचायत में एक सुर में कहा कि दिल्ली के किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए सरकार ओछी राजनीति पर उतर आई है, जिसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बहल मीमुख्यमंत्री की रैली को नहीं होने दिया जाएगा। किसान पंचायत को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और रैली के बहिष्कार का एलान किया। किसान पंचायत को प्रधान सतबीर सिरसी, किसान सभा के सचिव दयानंद पूनिया, एडवोकेट दरिया सिंह, प्रदीप मंढोली,जयवीर पार्षद,शक्ति सिंह गाड़ा,पातवान सरपंच बलवान,टोनी चोपड़ा,भाकियू नेता सोमबीर महला,एडवोकेट राजीव मतानी,भाकियू जिला प्रधान अशोक अमीरवास, जयप्रकाश हसानिया,सूरत सिंह हरियावास आदि ने संबोधित किया। रैली के विरोध के लिए सर्वसम्मति से 11 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। किसान पंचायत में हुए निर्णय का एलान करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य व भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि सरकार किसानों का भाईचारा खराब करना चाहती हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय अनुसार मुख्यमंत्री की रैली को किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। किसान पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की आगामी 26 दिसंबर को रैली से 1 दिन पहले भिवानी जिले व अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में किसान व युवा बहल में पड़ाव डालेंगे। विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हम उससे किसान विरोधी रैली का बहिष्कार करते हैं। किसान पंचायत में एलान हुआ कि गांव-गांव में जाकर किसानों को संगठित करेंगे और रैली को फ्लॉप करने का काम करेंगे।
यह रहेगा शेड्यूल रैली के विरोध में आंदोलन को मजबूती देने के कल सुबह 9:30 बजे गोपालवास चबूतरे पर सतगामा की पंचायत रखी गई है। सुबह 11:00 बजे किसान पंचायत ईशरवाल में, दोपहर 2:00 बजे किसान पंचायत ढिगावा मंडी में व 3:30 बजे लोहारू के किसान भवन में किसान पंचायत का आयोजन कर रैली के विरोध की रणनीति तैयार करेंगे। आगामी 25 दिसंबर को बहल क्षेत्र के सभी गांव में किसान पंचायत होंगी। इन सभी किसान पंचायतों को कमेटी के सदस्य व संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी संबोधित करेंगे। किसान पंचायत में मनोज मतानी,बलवान ढाणी केहरा,करण सिंह पातवान,कोहर सिंह चैहड़ खुर्द, बलबीर रणवा सुरपुरा खुर्द, होशियार सिंह बिठन, सुमित शर्मा बिधनोई, जगदीश संडवा, विनोद, जयवीर बर्दू धिरजा, पवन गोकुलपुरा, सीताराम,बबलू कुंडल, अशोक सुधिवास, राकेश फौजी रोढ़ा, धर्मवीर दरियापुर, सुमेर सिंह ढाणी दरियापुर, प्रताप सिंह शेरला, प्रदीप कालीरामना, वीर सिंह ईशरवाल, मुकेश कुमार कासनी कला, जयवीर गोपालवास सहित सैकड़ों किसान व युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed