फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   mobile snaching

कार एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड से मोबाइल और पैसे छीने 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
mobile snaching
कार एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड से मोबाइल और पैसे छीने  - ड्यूटी से वापस लौ रहा था, एमटी क्रासिंग पर बाइक सवार की वारदात   संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। माडल टाउन में स्थित मार्डन कार एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड सुशील कुमार से मोबाइल और नकदी छीन ली गई। वीरवार देर शाम वे ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहे थे। एमटी क्रासिंग पर बाइक सवार ने वारदात की। अचानक हुई घटना से हतप्रत सुशील ने शोर बचाया लेकिन लॉकडाउन होने के कारण रोड पर नाममात्र लोग थे। जब तक राहगीर कुछ समझ पाते, झपटमार गायब हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलदेवनगर थाना पुलिस ने झपटमारी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पहचान के लिए सीआइए और डिटेक्टिव स्टाफ के अलावा साइबर सैल और सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। सुशील के अनुसार रात करीब आठ बजे साइकिल लेकर वह बलदेवनगर स्थित घर को निकलने थे। क्रासिंग के पास मौजूद बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। उनका मोबाइल झपटकर जेब में रखी 450 रूपये की नकदी निकाल ली। भुक्तभोगी के अनुसार वह आरोपी को सामने लाने पर पहचान सकते हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील के मुताबिक झपटमार की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुरानी वारदात में शामिल आरोपियों पर नजर रखी जा रही है। --------------- 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed