{"_id":"5e843cf88ebc3e6fe8311315","slug":"kirtan-was-running-in-residential-buildings-five-trapped135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी भवनों में चल रहा था कीर्तन, पांच फंसे ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहायशी भवनों में चल रहा था कीर्तन, पांच फंसे - ब्यूटीपार्लर संचालिका को भी पुलिस ने किया नामजद, महिलाओं से पार्लर में काम करवाने का आरोप माई सिटी रिपोर्टर अंबाला। लॉकडाउन के दौरान धारा-144 तोडऩे के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। एक जगह तो आरोपी रोक के बावजूद घर में कीर्तन कर पूजा कर रहे थे। पुलिस ने पहला केस थाना महेशनगर के क्षेत्र सैनिक नगर में दर्ज किया। यहां सरकार के आदेशों की अवहेलना कर कुछ लोग घर में कीर्तन व पूजा कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद आरोपी कन्हैया लाल, विकास व सुखदेव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।दूसरा मामला भी महेशनगर पुलिस ने दर्ज किया। सैनिक नगर में ही पुलिस ने घर में कीर्तन व पूजा करने पर आरोप में बेली राम व हीरा राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये आरोपी भी रोके के बावजूद कीर्तन कर रहे थे। उधर करधान रोड पर पर भी पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान ब्यूटी पार्लर खोल कर महिलाओं के साथ काम करने के आरोप में संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। महेशनगर पुलिस लगातार लॉकडाउन तोडऩे वाले लोगों के खिलाफ शिकंजा कसा हुआ है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस धड़ाधड़ केस दर्ज कर रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।