{"_id":"5f6349728ebc3eedfb0053fb","slug":"ambala1600342386","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के बयान पर विज का पलटवार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राहुल गांधी के बयान पर विज का पलटवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला।
विज्ञापन
सुरजेवाला को पार्लियामेंट में दिए गए बयान को बुद्धिमता से समझना चाहिए। उसके बाद ही उन्हें टिप्पणी करनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने भारत का पक्ष रखा था। चाइना का पक्ष तो कांग्रेस रखेगी, सुरेजवाला रखेंगे। हमने भारत का पक्ष रखा है और ठीक पक्ष रखा है। एक भी इंच जमीन हमारी चाइना के कब्जे में नहीं है और न हम होने देंगे। गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस महासचिव और राहुल के उस बयान पर टिप्पणी में यह बात कही जिसमें राहुल ने कहा था की रक्षामंत्री के बयान से साफ है कि मोदी जी ने चीनी आतिक्रमण पर देश को गुमराह कर रहे हैं और हम हमेशा देश के साथ खड़े हैं। मोदी जी कब खड़े होंगे। इस पर विज ने कहा कि सबसे ज्यादा चाइना ने अगर हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचाया है तो यह हम कहने वाले राहुल गांधी के सरकारों ने पहुंचाया, जवाहर लाल नेहरू के समय में 47 हजार एकड़ जमीन भारत की कब्जा की चाइना ने। उन्होंने राहुल से कहा कि पुछिए न अपने परिवार से कि क्या करते थे वो, क्या खाकर सोते थे क्या पीते थे। पहले उसका हिसाब दें। हमारे शासन में तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। डंके की चोट पर पूरी ताकत के साथ हर चीनी हरकत का जवाब दे रहे हैं।