{"_id":"5f59e17b8ebc3e54c9246cd7","slug":"ambala1599725947","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रनावत प्रकरण में बोले विज, गुंडे की तरह व्यवहार कर रही महाराष्ट्र सरकार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कंगना रनावत प्रकरण में बोले विज, गुंडे की तरह व्यवहार कर रही महाराष्ट्र सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
अंबाला। अभिनेत्री कंगना रनावत के घर पर जेसीबी चलाने के प्रकरण में गृहमंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। इतना ही नहीं विज ने महाराष्ट्र सरकार को गुंडा का करार दे दिया। विज ने इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार गुंडे की तरह व्यवहार कर रही है। अगर किसी का अवैध निर्माण है तो आप चुन-चुनकर नहीं तोड़ सकते। आपको कायदा बनाना चाहिए। क्यों मुम्बई की सारी अवैध कंस्ट्रक्शन टूट चुकी हैं क्या ? फिर कंगना रनावत की क्यों? किस लिए? क्योंकि उसने तुम्हारी सरकार के खिलाफ सच्चाई कही है, इसीलिए? इसीलिए सरकार को सरकार की तरह ही व्यवहार करना चाहिए गुंडे की तरह नहीं।