{"_id":"613da7098ebc3ec7722add08","slug":"honor-to-service-this-nurse-was-doing-duty-even-when-the-hospital-was-submerged-in-water-now-she-will-get-florence-nightingale-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: पानी में डूब गया था अस्पताल तब भी ड्यूटी करती रही यह नर्स, अब मिलेगा फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान: पानी में डूब गया था अस्पताल तब भी ड्यूटी करती रही यह नर्स, अब मिलेगा फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड
Sun, 12 Sep 2021 12:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:36 PM IST
सार
सर सयाजीराव जनरल अस्पताल की नर्स भानुमति घीवला को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जब 2019 में बाढ़ आई थी और अस्पताल में पानी भर गया था, तब भी भानुमति लगातार अस्पताल आती रहीं और स्त्री रोग विभाग व बाल रोग वार्ड में ड्यूटी करती रहीं।
विज्ञापन
भानुमति घीवला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपमें सेवाभाव, संघर्ष करने का इरादा और मानवता के प्रति संवेदनाएं हों तो एक दिन आपको मेहनत का फल जरूर मिलता है। इसी तरह गुजरात की एक नर्स को भी उनके सेवाभाव और संघर्ष का फल मिला है।
विज्ञापन
गुजरात के वडोदरा के सर सयाजीराव जनरल अस्पताल की नर्स भानुमति घीवला को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड कोरोना काल और 2019 में बाढ़ के समय लगातार ड्यूटी के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मुझे कैजुअल लीव लेना नहीं पसंद
अस्पताल के स्त्री व बाल रोग वार्ड में ड्यूटी करने वाली नर्स भानुमति घीवला कहती हैं कि मुझे कैजुअल लीव लेना पसंद नहीं है। वह कोविड-19 के समय गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के साथ ही साथ नवजात बच्चों की देखभाल करती रहीं हैं। इसके अलावा जब 2019 में बाढ़ आई थी और अस्पताल में पानी भर गया था, तब भी भानुमति लगातार अस्पताल आती रहीं और स्त्री रोग विभाग व बाल रोग वार्ड में ड्यूटी करती रहीं। उनके इसी सेवाभाव के लिए उन्हें भारतीय नर्सिंग परिषद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन