फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: Mosque in Vadodara turned into 50-bed COVID facility amid shortage of hospital beds, Vadodara

वडोदरा: मस्जिद में बना दिया 50 बेड का कोविड अस्पताल, बोले- इससे बेहतर इबादत नहीं

Tue, 20 Apr 2021 08:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वडोदरा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 20 Apr 2021 08:06 AM IST
सार

 गुजरात में अस्पतालोंं में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए वडोदरा में जहांगीरपुरा मस्जिद को एक कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Gujarat: Mosque in Vadodara turned into 50-bed COVID facility amid shortage of hospital beds, Vadodara
मस्जिद को बनाया कोविड सेंटर - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना का कहर जारी है। महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों की हालत गंभीर है। गुजरात में हर रोज सात हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। हालत ये हो गई है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड कम पड़ गए हैं। इस मुश्किल वक्त में कई धार्मिक स्थल मदद को आगे आ रहे हैं। अस्पतालोंं में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए वडोदरा में जहांगीरपुरा मस्जिद को एक कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जहांगीरपुरा मस्जिद के संचालक ने अस्पतालों में बेड की कमी देखते हुए यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मस्जिद में लोगों की जान बचाने से ज्यादा बेहतर कोई इबादत नहीं हो सकती। जहांगीरपुरा मस्जिद के संचालक इरफान शेख ने कहा कि यह संकट का समय है। इस मुश्किल दौर से निपटने के लिए सरकार को घेरने के बजाय सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते अभी मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जा रही है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते अस्पताल में बेड की कमी आ गई है, ऐसे में हमने इस मस्जिद को अभी कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। फिलहाल, इसमें 50 बेड ऑक्सीजन के साथ लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- मानवता से बढ़ा कोई धर्म नहीं
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और सभी को इस संकट से साथ मिलकर निपटना होगा। सरकार पर आक्षेप लगाने से अच्छा है लोगों की जान बचाने में सहयोग करें। यही अल्लाह की इबादत है, इससे बढ़कर कोई और इबादत हो ही नहीं सकती। 

दारुल उलूम में भी 120 बेड की व्यवस्था

जहांगीरपुरा मस्जिद के अलावा दारुल उलूम में भी 120 बेड की व्यवस्था की गई है। संस्था के संचालकों ने प्रशासन के साथ मिलकर यह व्यवस्था खड़ी की है। देश के दूसरे हिस्सों से भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जहां पर अब धार्मिक स्थानों को कोविड सेंटर में तब्दील कर लोगों  की जान बचाने की कोशिश की जा रही है।

अदालत ने लगाई रूपाणी सरकार को फटकार
गुजरात में कोरोना के सबसे अधिक मरीज अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में हैं। इन शहरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अहमदाबाद के अस्पतालों के बाहर अब एंबुलेंस की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं इस महामारी से जिस अंदाज में राज्य की रूपाणी सरकार लड़ रही हैं, उससे गुजरात हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं है। हाईकोट ने रूपाणी सरकार फटकार लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समय रहते उनके सुझावों पर काम नहीं किया, गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए, जिसके चलते हालात भयाभय हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed