फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election: Who will win in Amit Shah home region Ahmedabad-Gandhinagar

Gujarat Election: अमित शाह के गृह क्षेत्र में किसका होगा राज, क्या कहते हैं अहमदाबाद-गांधीनगर के मतदाता?

Wed, 30 Nov 2022 02:06 PM IST
Harendra Chaudhary अहमदाबाद से अमित शर्मा की रिपोर्ट।
अहमदाबाद से अमित शर्मा की रिपोर्ट। Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 30 Nov 2022 02:06 PM IST
सार

Gujarat Election: अहमदाबाद के सामान्य लोग भाजपा के विकास के कामकाज से काफी खुश दिखाई देते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि भाजपा के 27 साल के शासनकाल में पूरे गुजरात के साथ-साथ अहमदाबाद और गांधीनगर इलाके में बहुत काम हुआ है...

विज्ञापन
Gujarat Election: Who will win in Amit Shah home region Ahmedabad-Gandhinagar
Gujarat Election: अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात में पहले चरण की सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद राजनीतिक दल अपना पूरा जोर दूसरे चरण की सीटों पर लगा रहे हैं। बुधवार 30 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद में रोड शो कर रहे हैं, तो कांग्रेस-आम आदमी पार्टी नेता भी अंतिम क्षणों में अपनी पूरी ताकत लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अहमदाबाद अमित शाह का गृह क्षेत्र है, वे स्वयं यहां की नारनपुरा और सारखेज सीटों से विधायक रहे हैं, लिहाजा यहां जीत हासिल करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

विज्ञापन

अहमदाबाद के सामान्य लोग भाजपा के विकास के कामकाज से काफी खुश दिखाई देते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि भाजपा के 27 साल के शासनकाल में पूरे गुजरात के साथ-साथ अहमदाबाद और गांधीनगर इलाके में बहुत काम हुआ है। साफ-सफाई और सुरक्षा पर काफी काम हुआ है, जिससे शहर की खूबसूरती बढ़ी है और लोगों के लिए कामकाज के अवसरों में वृद्धि हुई है। मेट्रो, साबरमती फ्रंट, बाजारों के विकास से लोग काफी संतुष्ट हैं।

विज्ञापन

साबरमती रिवरफ्रंट ने बदली लोगों की राय

संजय झा बताते हैं कि साबरमती नदी के आसपास पहले बहुत गंदगी हुआ करती थी। चारों तरफ कूड़े का ढेर होता था और इसका जल भी बहुत प्रदूषित था। इससे लोग यहां से बचकर निकलते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पर साबरमती रिवरफ्रंट पर अटल ब्रिज बनाकर यहां की तस्वीर बदल दी है। अब यहां शाम के समय लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। खाने-पीने के लिए बेहतर रेस्टोरेंट होने और घूमने-बैठने की व्यवस्था हो जाने के कारण यहां लोग समय बिताते हैं। रिवरफ्रंट के विकसित होने से आसपास के स्थानीय लोगों में बहुत खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे यहां 30 साल से रह रहे हैं, इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में बहुत विकास हुआ है। सड़कों का चौड़ीकरण, पार्कों का विकास, फ्लाईओवर बनाकर ट्रैफिक कम करने का काम हुआ है। विकास का यह कार्य करने के कारण यहां भाजपा की स्थिति मजबूत हो गई है।   

संजय झा ने बताया कि रिवरफ्रंट के पास एक लोकल बाजार विकास के कार्य में बड़ी बाधा बनकर आ रहा था। इससे स्थानीय लोग रिवरफंट के विकास का विरोध कर रहे थे। सरकार ने बदले में कुछ ही दूर पर बाजार विकसित करके दिया। बाजार के बेहतर विकास के कारण यहां के व्यापारी भी बहुत खुश हैं। इससे भाजपा की स्थिति यहां और ज्यादा मजबूत हो गई है।

Gujarat Election: Who will win in Amit Shah home region Ahmedabad-Gandhinagar
Gujarat Election: अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट। - फोटो : Amar Ujala

महिलाओं के लिए महंगाई बड़ा मुद्दा

अहमदाबाद की पारुल चावड़ा बताती हैं कि अहमदाबाद-गांधीनगर में लोग विकास कार्यों से बहुत संतुष्ट हैं। मीना मकवाना बताती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात का बहुत विकास किया है। भाजपा के पिछले 27 साल के शासनकाल में पूरे क्षेत्र का विकास हुआ है। यहां सबके लिए कामकाज की व्यवस्था है। चांदनी राठौर बताती हैं कि यहां सुरक्षा भी बहुत अच्छी है, महिलाओं को घर से बाहर निकलने, काम करने में कोई परेशानी नहीं होती। इसके लिए राज्य सरकार और भाजपा को श्रेय दिया जा सकता है।

चांदनी राठौर ने कहा कि महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अच्छी कमाई करने के बाद भी घर चलाना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं के रोजगार में वेतन बहुत कम है, सरकार को महिलाओं के कामकाज में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना चाहिए और उनके कामकाज में वेतन बढ़ाना चाहिए। गैस की बढ़ती कीमतें महिलाओं को परेशान कर रही हैं और सब्सिडी भी बंद कर दी गई है। नई सरकार को गरीब लोगों के लिए काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed