फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat denies Remdesivir supplied to BJP-ruled states, Covid drug, UP

बवाल: यूपी ने 25 हजार रेमडेसिविर लाने को भेजा हवाई जहाज, गुजरात ने कहा- हम किसी को नहीं दे रहे इंजेक्शन

Thu, 15 Apr 2021 10:40 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 15 Apr 2021 10:40 AM IST
सार

गुजरात सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में ही कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा रेमडेसिविर की आपूर्ति करने से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
Gujarat denies Remdesivir supplied to BJP-ruled states, Covid drug, UP
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में ही कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा रेमडेसिविर की आपूर्ति करने से साफ इनकार किया है। विजय रूपाणी सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना रोगियों और राज्य में गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को प्रतिदिन एंटीवायरल दवा रेमेडिसविर के लगभग 25,000 इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन


विजय रूपाणी सरकार का बयान तब आया, जब उत्तर प्रदेश सरकार ने गुजरात से रेमेडिसविर की 25,000 यूनिट्स लाने के लिए अहमदाबाद में सरकारी विमान भेजा। मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से 25,000 रेमडेसिविर की तत्काल उपलब्धता के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राजकीय वायुयान से बुधवार शाम तक अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन ले आएंगे। बता दें कि बुधवार को ही दवा की खेप लखनऊ पहुंच गई। इस बीच, गुजरात सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि राज्य भाजपा शासित राज्यों में ही रेमडेसिविर दवा का स्टॉक भेज रहा है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया निराधार
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुजरात केवल भाजपा शासित राज्यों में ही रेमडेसिविर दवा भेज रहा है। उन्होंने कहा कि मैं साफ कर दूं कि ये रिपोर्ट पूरी तरह निराधार और असत्य हैं।  एक अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक, गुजरात के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा कि यह निर्माता या आपूर्तिकर्ता के साथ निविदा के आधार पर होता है। कंपनी ने दिया होगा, गुजरात सरकार ने कोई स्टॉक नहीं भेजा है।  हम किसी भी राज्य को रेमडेसिविर दवा नहीं भेज रहे हैं। हर दिन सरकारी स्टॉक (गुजरात मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खरीद) को लगभग 20,000 यूनिट्स की सप्लाई मिलती है। यह खुले बाजार के स्टॉक से अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर दवा का वितरण थमा

इस बीच सूरत में भाजपा कार्यालय पर शनिवार से मुफ्त रेमेडिसविर इंजेक्शन वितरण रोक दिया गा है। बताया गया कि 'स्टॉक की कमी' के चलते ऐसा किया गया। पार्टी के गुजरात प्रमुख सीआर पाटिल ने जाइडस कैडिला से मिली 5,000 खुराकें वितरित करने का वादा किया था, लेकिन पार्टी ने सोमवार तक 3,000 खुराकें वितरित की थीं।

 रेमडेसिविर दवा की कमी पर सीएम ने दिया यह जवाब
 सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का पूरे भारत में कुछ चुनिंदा कंपनियां ही प्रोडक्शन करती हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते राज्य सरकार की तरफ से इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का लगातार प्रयास किया गया है। विजय रूपाणी ने कहा कि इसकी मांग तेजी के साथ बढ़ी है। फिलहाल में रोज दर रोज 25 हजार रोजाना इंजेक्शन का उपयोग करवाते हैं। इसके बावजूद कोई समस्या ना आए इसके लिए असम, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर इंतजाम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर रेमडेसिविर का प्रोडक्शन होता है, उसका हमने इंतजाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed