फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Former Gujarat minister Kantibhai gamit arrested for more than 2000 people involved in engagement program

सगाई कार्यक्रम में 2000 से अधिक व्यक्तियों के जुटने पर गुजरात के पूर्व मंत्री किए गए गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, सोनगढ़
पीटीआई, सोनगढ़ Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Former Gujarat minister Kantibhai gamit arrested for more than 2000 people involved in engagement program
गुजरात के पूर्व मंत्री कांतिभाई गामित - फोटो : twitter

गुजरात के पूर्व मंत्री कांतिभाई गामित की पोती के सगाई समारोह में 2000 से अधिक व्यक्तियों के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद उन्हें, उनके बेटे एवं 16 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किये गये लोगों में एक पुलिस इंस्पेक्टर भी है जिन्हें कर्तव्य पालन में कथित लापरवाही को लेकर गिरफ्तार करने से पहले निलंबित कर दिया गया। सूरत-तापी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस पांडिया राजकुमार ने बताया कि तापी जिले में सोनगढ़ तालुका के दोसवाडा गांव में 30 नवंबर को सगाई समारोह हुआ था और इस संबंध में एक दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी।
विज्ञापन


राजकुमार ने सूरत में संवाददाताओं से कहा, पूर्व भाजपा विधायक गामित, उनके बेटे जितेंद्र गामित और 16 अन्य को महामारी के बीच इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन करने और बहुत सारे लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वीडियो में 2000 से अधिक लोग एक दूसरे से दूरी बनाये बनाये बगैर और बिना मास्क लगाये कार्यक्रम में देखे जा सकते हैं। आज तापी पुलिस ने गामित, उनके बेटे और 16 अन्य को गिरफ्तार किया। तापी जिला पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार उनपर भादंसं, महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed