फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SpiceJet flight shifted to Ayodhya for two months

Ayodhya: दो महीने के लिए अयोध्या शिफ्ट हुई स्पाइसजेट की उड़ान, गोरखपुर से दिल्ली जाती थी यह फ्लाइट

Tue, 23 Jan 2024 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jan 2024 11:12 AM IST
सार

गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने कहा कि स्पाइसजेट की दिल्ली वाली फ्लाइट एक फरवरी से अयोध्या से उड़ान भरेगी। हालांकि यह वैकल्पिक व्यवस्था है, जो केवल दो महीने के लिए है। जरूरत पड़ने पर अप्रैल से यह सेवा फिर से गोरखपुर से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
SpiceJet flight shifted to Ayodhya for two months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : facebook/FlySpiceJet

विस्तार

देशभर के लोगों की अयोध्या में बढ़ी रुचि को देखते हुए गोरखपुर से स्पाइसजेट की एक फ्लाइट अगले दो महीने के लिए अयोध्या शिफ्ट कर दी गई है। ऐसे में एक फरवरी से गोरखपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो ही उड़ानें रह जाएंगी। एक इंडिगो एयरलाइंस तो दूसरी एलायंस एयर की। अप्रैल में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उस फ्लाइट को फिर से गोरखपुर शिफ्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन


गोरखपुर से अभी हर दिन करीब ढाई हजार यात्री दिल्ली जाते हैं। इसके लिए इंडिगो, स्पाइसजेट और एलायंस एयर की एक-एक फ्लाइट सीधे जाती है। इधर, श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में भी एयरपोर्ट की सुविधा शुरू हो गई है। वहां स्पाइसजेट की तरफ से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद आदि शहरों के लिए सेवा शुरू की जानी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अयोध्या को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था रही शानदार मगर टोल प्लाजा को लगा झटका, एक करोड़ के नुकसान का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने गोरखपुर से दोपहर में होने वाली उड़ान को यहां के बजाय अयोध्या से शुरू करने का निर्णय लिया है। एक फरवरी से अयोध्या से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू भी हो जाएगी। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि गोरखपुर से अयोध्या के बीच की दूरी कम होने के कारण अगर किसी को बहुत जरूरी हुआ तो वह अयोध्या जाकर फ्लाइट ले सकता है। इसके अलावा गोरखपुर से अभी दो फ्लाइटें नियमित चलेंगी ही, इसलिए कोई खास दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा पड़ोसी जिला कुशीनगर से भी दिल्ली के लिए एक फ्लाइट चलती है, जिसका फायदा भी आसपास के यात्रियों को ही मिलना है।

इसे भी पढ़ें: अमृत भारत पांच फरवरी तक फुल, वंदेभारत में तेजी से बुकिंग

गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने कहा कि स्पाइसजेट की दिल्ली वाली फ्लाइट एक फरवरी से अयोध्या से उड़ान भरेगी। हालांकि यह वैकल्पिक व्यवस्था है, जो केवल दो महीने के लिए है। जरूरत पड़ने पर अप्रैल से यह सेवा फिर से गोरखपुर से शुरू हो सकती है। अभी अयोध्या के लिए भीड़ अधिक आएगी, इसलिए इस फ्लाइट को अयोध्या से चलाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed