फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर कैश लूटने के आरोपी की जमानत खारिज

पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर कैश लूटने के आरोपी की जमानत खारिज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मार कर कैश लूटने के आरोप में अपर सत्र न्यायाधीश सत्यानंद उपाध्याय ने खलीलाबाद संतकबीर नगर के ग्राम बनियावारी निवासी आरोपी विकास श्रीवास्तव कि जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
           अभियोजन पक्ष कि ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेन्द्र कुमार मिश्र का कहना था कि वादी अजय सिंह से थाने पर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 नवंबर 2019 को समय करीब 11.30 बजे वादी के पेट्रोल पंप कर्मचारी आनंद स्वरूप मिश्र व सुनील सिंह पेट्रोल पम्प का कैश पैसा बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे जैसे ही बी.पी.सी.एल. पम्प के पास पहुंचे तो दो अज्ञात लोग मोटरसाईकिल से आए और गोली  मारकर कैश पैसा लूट कर फरार हो गए।जिसमें वादी का कर्मचारी आनंद स्वरूप मिश्र घायल हो गया।जिसे मेडिकल कालेज इलाज के लिए के जाया गया जहा  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दौरान विवेचना आरोपी का प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed