फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कोर्ट की खबरे

कोर्ट की खबरे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्या कांड के आरोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन
गोरखपुर।हत्या के आरोप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने झगहा थाना क्षेत्र के ग्राम गहिरा चौबे निवासी आरोपी अभिषेक उर्फ नीशू चौबे की जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता देखते हुए खारिज कर दिया है।           अभियोजन पक्ष कि ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जयनाथ यादव एवं धर्मेन्द्र कुमार मिश्र का कहना था कि खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा निवासी वादी सुदामा निषाद ने थाने में इस आशय कि रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 मई 2020 को समय करीब 12 बजे वादी के घर पर मुकेश नाम का व्यक्ति आया और उसके लड़के दिवाकर व भतीजे किशन उर्फ कृष्णा को अपने साथ मोटरसाईकल पर बैठा कर कहीं ले गया और दो बजे वादी को एक अज्ञात व्यक्ति घार आकर सूचना देता है कि उसके लड़के व भतीजे की हत्या हो गई है।दौरान विवेचना अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया और पता चला कि अभियुक्त द्वारा सह अभियुक्तों के साथ मिलकर वादी के लड़के व भतीजे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
......  9 अक्टूबर को होगा बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव गोरखपुर।बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में बृहस्पिवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की ऐल्डर्स कमेटी द्वारा एसोसिएशन के सभागार में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई।जिसमें बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के कार्यकारणी के चुनाव की तिथि 9 अक्टूबर को घोषित की गई है।प्रत्याशियों का नामांकन पत्र 18 व 19 सितंबर को दाखिल होगा।नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया 21 सितंबर को होगी वहीं नामांकन पत्रो की वापसी की तिथि 22 सितंबर नियत की गई है। उक्त जानकारी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के एल्डर्स कमेटी के सदस्य राधेश्याम पांडेय ने दी।उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 9 अक्टूबर को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के कार्यकारणी वर्ष 2020 का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed