फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घाघरा पुल पर जानवर से टकरा कर खड़ा हो गई ट्रेन, यात्रियों की सांस अटकी रही

घाघरा पुल पर जानवर से टकरा कर खड़ा हो गई ट्रेन, यात्रियों की सांस अटकी रही

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिहार से गोरखपुर होकर दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (02565) बुधवार की शाम घाघरा पल पर एक जानवर से टकरा गई। ट्रेन का ब्रेक पाइप टूट गया और पुल पर ही खड़ी हो गयी। करीब एक घण्टे तक ट्रेन में बैठे यात्रियों की सांसें अटकी रही, लेकिन गार्ड राकेश राव ने मोर्चा संभाला और इंजन को ठीक कराकर रवाना कराया।
विज्ञापन
दरअसल, ट्रेन गोरखपुर से तय समय 4 बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई। घटना शाम 6 बजकर 52 मिनेट की है। ट्रेन घाघरा पल पर पहुंचते ही जानवर से टकरा गई। ट्रेन के पुल में गिरने का खतरा भी था। इस दुर्घटना की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि ड्राइवर ने नीचे उतरने से मना कर दिया क्योंकि नीचे उतरने को जगह नहीं थी नीचे गिरने का खतरा था। इसके बाद गॉर्ड राकेश राव ने कमान संभाली। अंधेरा हो चुका था तो कुछ यात्रिओ ने गॉर्ड की मदद की और टॉर्च दिखाया। करीब 52 मिनेट तक मशक्कत करने के बाद गाड़ी का इंजन ठीक हुआ और 7, 45 पर गाड़ी रवाना हुई। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed