{"_id":"5f4bed6f8ebc3e4143257205","slug":"gorakhpur1598811503","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की खबर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुष्कर्म की खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दूर का रिश्तेदार नशीला पदार्थ पीला कर पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में दबाव बनाने पर कोर्ट में शादी किया। आरोप है कि बाद में वह दहेज के रूप में 30 लाख रुपये मांगने लगा। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैंट क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वर्ष 2003 और 2007 में माता-पिता की मौत के बाद वह दादा-दादी की देख रेख में रहने लगी। बड़हलगंज क्षेत्र के मऊ बुजुर्ग गांव निवासी अनूप दूबे उनके घर आता जाता था। इस दौरान वह मेल जोल बढ़ा लिया। नवम्बर 2019 में वह वैष्णो देवी के दर्शन कराने ले गया। वहां एक होटल में नशीला पदार्थ पीला कर दुष्कर्म किया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो वह शादी करने की बात कह शांत करा दिया। इस बीच 26 जुलाई 2020 को उसने दोबारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दबाव बनाने पर वह 31 जुलाई 2020 को कोर्ट मैरिज किया। आरोप है कि शादी के बाद अनूप दूबे, उसके बहनोई शत्रुधन शुक्ला, भाई आशुतोष दूबे और पिता हर्षवर्धन दूबे उसके घर आए और 30 लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने में असमर्थता जताने पर वह जानमाल की धमकी देते हुए अनूप को भूल जाने की चेतावनी दिए। कैंट पुलिस ने आरोपित अनूप दूबे, उसके पिता हर्षवर्धन दूबे, भाई आशुतोष दूबे, बड़हलगंज जाईपार निवासी आदित्य दूबे और गोला क्षेत्र के झरकटा निवासी बहनोई शत्रुधन शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन