फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayodhya: Amrit Bharat full till February 5, fast booking in Vande Bharat

Ayodhya: अमृत भारत पांच फरवरी तक फुल, वंदेभारत में तेजी से बुकिंग

Tue, 23 Jan 2024 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Jan 2024 10:18 AM IST
सार

आजमगढ़ से गोरखपुर के रास्ते अयोध्या धाम तक जाने वाली आस्था एक्सप्रेस 30 जनवरी को चलेगी। वहां श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर 31 जनवरी को वापस गोरखपुर आएगी। यह ट्रेन आईआरसीटीसी की तरफ से संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Ayodhya: Amrit Bharat full till February 5, fast booking in Vande Bharat
अमृत भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या श्रीराम मंदिर 25 जनवरी से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। श्रद्धालु अयोध्या जाने को इस कदर बेताब हैं कि बिहार के दरभंगा से गोरखपुर-अयोध्या होते हुए आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 05 फरवरी तक की सभी सीटें फुल हो चुकीं हैं। इसके अलावा वंदेभारत में भी तेजी से बुकिंग हो रही है। अयोध्या के रास्ते जाने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर में भी स्लीपर क्लास की सीटें फुल हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर से अयोध्या के बीच वंदेभारत और भटनी-अयोध्या पैसेंजर ट्रेनें ही नियमित चलती हैं। इसके अलावा गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन मंगलवार को अयोध्या होकर जाती है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करने वाले राजेश दूबे बताते हैं कि पहले गोरखपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन में सीट बुक कराने कम ही लोग आते थे, लेकिन अब तो हर दिन अयोध्या के लिए टिकट बुकिंग हो रही है। सोमवार को भी कई लोग 25 तारीख के लिए टिकट चाह रहे थे। हालांकि, केवल वंदेभारत में ही टिकट उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अद्भुत संयोग...ताला खुला तब और अब प्राण प्रतिष्ठा में भी गोरक्षनगरी के ही सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से 30 जनवरी को अयोध्या जाएगी आस्था स्पेशल ट्रेन
आजमगढ़ से गोरखपुर के रास्ते अयोध्या धाम तक जाने वाली आस्था एक्सप्रेस 30 जनवरी को चलेगी। वहां श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर 31 जनवरी को वापस गोरखपुर आएगी। यह ट्रेन आईआरसीटीसी की तरफ से संचालित की जाएगी। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह है। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने देश के हर कोने से आस्था एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। आस्था स्पेशल ट्रेन जिस रेलवे जोन से गुजरेगी, उसकी मॉनिटरिंग उसी जोन के रेलवे अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed