फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   savitri jindal chairperson of jindal group and politician india richest women success story

सावित्री जिंदल: भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं सावित्री जिंदल, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम पर

Sun, 20 Mar 2022 05:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 20 Mar 2022 05:18 PM IST
सार

सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन होने के साथ ही राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। इस के साथ ही सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हैं।

विज्ञापन
savitri jindal chairperson of jindal group and politician india richest women success story
सावित्री जिंदल - फोटो : twitter/SavitriJindal

विस्तार

सावित्री जिंदल एक सफल बिजनेसवुमन होने के साथ ही पॉलिटिशियन भी हैं। उम्र के उस पड़ाव में आकर जब लोग काम से रिटायरमेंट लेने और घर के कामों से आराम चाहते हैं। सावित्री जिंदल ने उस उम्र नया मुकाम हासिल किया। यहां तक कि भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुईं। सावित्री जिंदल की सफलता की कहानी किसी फिल्म से कम नही है। घर की गृहिणी से लेकर बिजनेसवुमन बनने तक का सफर उनका शानदार है। 

विज्ञापन

savitri jindal chairperson of jindal group and politician india richest women success story
savitri jindal

71 वर्ष की सावित्री जिंदल वर्तमान में जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनी की चेयरपर्सन हैं। सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था। तिनसुकिया असम की रहने वाली सावित्री की शादी ओमप्रकाश जिंदल से 1970 में हुई थी। ओपी जिंदल ने जिंदल ग्रुप की स्थापना की। जो स्टील और पॉवर का काम करती थी। ओपी जिंदल हरियाणा की विधानसभा सीट हिसार से मंत्री पद पर भी थे। पति ओपी जिंदल के अचानक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद सावित्री जिंदल ने पूरे कारोबार को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बच्चों की मां सावित्री जिंदल 55 वर्ष की थीं। जब पति के अचानक देहांत के बाद उन्होंने नई दुनिया में कदम रखा। घर के कामकाज से निकलकर उन्होंने बिजनेस को संभाला। इसी के साथ ही वो नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जिम्मेदारियों को बखूबी संभालती दिखीं। अपने अथक प्रयास के बल पर और कंपनी को नए मुकाम पर पहुंचाने के बाद सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं। 

सावित्री जिंदल ने जिंदल ग्रुप को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। ओपी जिंदल ने बिजनेस की दुनिया मे कदम एक छोटी फैक्टरी के साथ रखा था। जिसमे बाल्टी बनने का काम होता है। हिसार में शुरू इस यूनिट के साथ ही उन्होने जिंदल इंडिया लिमिटेड की स्थापना की। कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ जिंदल ग्रुप की कंपनियों में जिंदल सा लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टेनलेस स्टील लिमिटेड और जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड शामिल है। 

अपने नैतिक मूल्यों और काम के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पति के मूल्यों को साथ रखते हुए सावित्री जिंदल ने कंपनी के टर्नओवर को बढ़ाया। सावित्री जिंदल ने अपने कार्यकाल में जिंदल ग्रुप के टर्नओवर को चार गुना बढ़ाने में मदद की। 

बिजनेस में सफलता हासिल करने के बाद सावित्री जिंदल ने राजनीति में कदम रखा और पति के कदमों पर चलते हुए हिसार असेंबली से चुनाव लड़ा। जहां से वो 2005 और 2009 में जीत हासिल की। इसी के साथ ही वो आपदा एवं राजस्व प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकाय और आवास के राज्य मंत्री पद पर भी थीं। सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज सेवा के काम में भी लगी रहती हैं। वहीं वो हर संभव तरीके से आम आदमी की मदद करने की कोशिश करती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed