{"_id":"5bbf47c5bdec224fec083fe5","slug":"neha-dhupia-shares-secret-behind-her-glamorous-maternity-style","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी में भी कैसे दिखे स्टाइलिश, नेहा धूपिया ने खुद खोला यह राज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रेग्नेंसी में भी कैसे दिखे स्टाइलिश, नेहा धूपिया ने खुद खोला यह राज
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
neha dhupia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा धूपिया फिल्मों में भले ही कमाल न कर पाईं हों लेकिन अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की वजह से वह हमेशा ही चर्चा में रही हैं। नेहा गर्भवति हैं लेकिन फिरभी उनके स्टाइल और ड्रेसिंग की चर्चा हर तरफ हो रही है। बेबी बंप के साथ एक ओर जहां नेहा फोटो शूट कराती नजर आईं वहीं गर्भवस्था के दौरान शरीर में आए बदलावों के बावजूद उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया। वह अपने शो 'नो फिल्टर नेहा' के लिए इस समय में भी शूटिंग कर रहीं हैं। गर्भावस्था में अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियां बटोर रही नेहा ने अपने स्टाइल को लेकर कई राज खोले। आइए जानते हैं नेहा के फैशन टिप्स के बारे में...
विज्ञापन
neha dhupia
नेहा अब मीडियम की जगह लार्ज साइज के कपड़े पहनने लगी हैं। गर्भावस्था में उनके शरीर का इतना सा फर्क भी इनदिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अंग्रेजी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि अपनी गर्भावस्था के लिए मैंने किसी फैशन डिजाइनर से कपड़े डिजाइन नहीं कराए हैं। यहां तक कि मेरे दोस्त करण जौहर तो कहते हैं कि मैं ऐसे कपड़ों को चुनती हूं जो चादर और पर्दे जैसे दिखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia airport
इसके अलावा नेहा ने बताया कि उन्हें पेरिस कोरिया का स्ट्रीट फैशन बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि भारत में लोगों को कपड़ों से ज्यादा अपने दफ्तर जाने और काम की चिंता होती है, जिस वजह से यहां के लोगों में स्ट्रीट फैशन है ही नहीं और जो लोग इसे फॉलो करते हैं वे एसी गाड़ियों में घूमते हैं।
neha dhupia
मुंबई और दिल्ली के फैशन स्टाइल के बारे में नेहा ने बताया कि राजधानी का फैशन कुछ ज्यादा ऊपर है जिसे समझना मेरे बस की बात नहीं। जैसे अगर मैंने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है तो मैं इसे जूतों के साथ कैरी करूंगी न की हील्स के साथ। लेकिन अगर मैं रात में दिल्ली की सड़कों पर इस तरह निकलती हूं तो इस पर लोगों की प्रतिक्रिया होती है कि भई तुम जिम लुक में क्यों हो...