Lakme Fashion Week 2021: डिजाइनर सामंत चौहान ने पेश किया फ्लोरल कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित फिजिटल फैशन वीक में हर दिन डिजाइनर्स की कलाकारी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में डिजाइनर सामंत चौहान का लाजवाब फ्लोरल कलेक्शन देखने को मिला। जिसे नाम दिया गया है 'न्यू बॉर्न।
कलेक्शन के बारे में बताते हुए सामंत का कहना है कि इस सीजन में खुशियों को सेलिब्रेट करने की कोशिश की गई है। आउटफिट को फ्लोरल और शिमर के सही बैलेंस के साथ पेश किया गया है। जो कि इस साल हर किसी की जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। ड्रामेटिक अंदाज में ड्रेसेज को डिजाइन किया गया है। जिसमे इंटेस स्लीव, फ्लोवी फैब्रिक और शिमर का काम किया गया है। ये कलेक्शन पार्टी से लेकर हर जश्न के लिए तैयार होने का मौका देगा।
सामंत चौहान का कहना है कि लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई का साथ बेस्ट है। छोटे डिजाइनर के लिए ये प्लेटफार्म बहुत ही बड़ा मौका है अपने काम को दिखाने का। एक सशक्त संस्था के रूप में ये फैशन कम्यूनिटी को और ज्यादा शक्तिशाली बनाता है।