फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   lakme fashion week 2021 designer nitin bal chauhan signature 3D embroidery

Lakme Fashion Week 2021: डिजाइनर नितिन बल चौहान के कलेक्शन में दिखीं 3D एंब्रायडरी की झलक

Sun, 21 Mar 2021 04:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 21 Mar 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
lakme fashion week 2021 designer nitin bal chauhan signature 3D embroidery
lakme fashion week 2021 - फोटो : अमर उजाला

लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित फिजिटल फैशन वीक में डिजाइनर नितिन बल चौहान का कलेक्शन फैशन वीक के चौथे दिन देखने को मिला। नितिन बल ने अपनी क्रिएटिविटी को फॉक्स एमिस/ फॉल्स फ्रेंड्स के कलेक्शन के रूप में पेश किया। 

विज्ञापन

lakme fashion week 2021 designer nitin bal chauhan signature 3D embroidery
lakme fashion week 2021 - फोटो : अमर उजाला

नितिन बल के कलेक्शन की खासियत है कि इसमे 3डी एंब्रायडरी का इस्तेमाल किया गया है। जो परंपरागत चीजों को मिलाकर बनाया गया है। जो शरीर पर किसी आर्किटेक्टर आकार का लगता है। 3डी एंब्रायडरी नितिन की सिग्नेचर डिजाइन है। जिसका प्रयोग इस कलेक्शन में पूरी तरह से किया गया है। नए जमाने की महिलाओं के लिए इस कलेक्शन में बिल्कुल नए फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। गाउन बनाने के लिए फ्लूइड, शियर और रिफ्लेक्ट मैटेलिक के रंगों का प्रयोग हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इस कलेक्शन में पुरुषों के कपड़ों को पेश किया गया है। फॉर्मल वियर की रेड में फाइनेस्ट इटैलियन कपड़े के सूटिंग को शो किया गया है। जिस पर शार्प कट और शानदार टेलरिंग की गई है। नितिन बल चौहान के ये कलेक्शन मेहरौली के स्टोर पर रिटेल में उपलब्ध हैं। इस कलेक्शन का नाम फॉक्स एमिस या फेक फ्रेंड सोशल मीडिया के डार्क साइड से प्रभावित है। जिसके बारे में चौहान का कहना है कि हम ऐसे जमाने में पैदा हुए थे जब इंटरनेट नहीं था। हम दोस्तों के साथ कागज के जहाज और पतंग उड़ाते हुए बड़े हुए हैं। वहीं बड़े होने के साथ ही हम ऐसे समय में आ गए हैं जहां एलेक्सा ना केवल लाइट को धीमी करती है बल्कि गाना सुनाने और शाम के वक्त मूड को अच्छा करने का काम करती है। हम एक बहुत ही दिलचस्प समय में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed