फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IAS Apala Mishra biography Got 9th Rank in UPSC 2020 Exam result

IAS Apala Mishra: यूपीएससी में दो बार फेल होने के बाद डेंटिस्ट अपाला मिश्रा ऐसे बनी अफसर

Thu, 20 Jan 2022 01:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 20 Jan 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
IAS Apala Mishra biography Got 9th Rank in UPSC 2020 Exam result
आईएएस अपाला मिश्रा - फोटो : instagram/apalamishra

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2020 में लड़कियों का दबदबा रहा। यूपीएससी में पहला स्थान शुभम कुमार का रहा। वहीं टाॅप 10 में अधिकतर लड़कियों के नाम शामिल रहे। कड़े परिश्रम और अपनी सम्मानित नौकरी या प्रोफेशन छोड़कर कई उम्मीदवारों ने यूपीएससी की तैयारी की और आईएएस बनने का सफर तय किया। इन्हीं आईएएस अफसरों की सूची में एक नाम है अपाला मिश्रा का। आईएएस बनने के लिए अपाला ने भी कड़ी मेहनत की। नाकामी का सामना किया। एक प्रोफेशन छोड़कर प्रशासनिक सेवा में शामिल होने की दिशा में अपना कदम बढ़ाया और अंत में जीत हासिल कर अपने परिवार और जिले का मान बढ़ाया। आज हम आपको डेंटिस्ट से आईएएस बनी अपाला मिश्रा के संघर्ष की कहानी बताएंगे, जिन्होंने यूपीएससी में दो बार नाकामी हासिल की और तीसरी बार में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

विज्ञापन


अपाला मिश्रा का जीवन परिचय

अपाला मिश्रा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित ऑलिव काउंटी की रहने वाली हैं। अपाला मूल रूप से बस्ती जिले की हैं। अपाला मिश्रा सैनिक परिवार से संबंध रखती हैं। आईएएस अपाला के पिता का नाम अमिताभ मिश्रा है जो सेना में कर्नल की पोस्ट से सेवानिवृत हैं। अपाला मिश्रा के भाई अभिलेख मिश्रा आर्मी में मेजर हैं। उनकी मां डॉ. अल्पना मिश्र दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में हिंदी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन


अपाला मिश्रा की शिक्षा

बचपन से पढ़ाई में मेधावी अपाला ने दसवीं की पढ़ाई देहरादून से की। इसके बाद 11वीं व 12वीं की परीक्षा रोहिणी दिल्ली से की। अपाला मिश्रा ने आर्मी कॉलेज से बीडीएस पास किया और डेंटिस्ट की डिग्री हासिल की। हालांकि अपाला का सपना कुछ और था। समाज की सेवा करने का लक्ष्य बनाते हुए अपाला ने प्रशासनिक अफसर बनने की ठान ली। अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की बल्कि यूपीएससी की तैयारी शुरू की। साल 2018 में पहली बार वह यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुईं। हालांकि पहले प्रयास में अपाला विफल रहीं। लेकिन उन्हें पता था कि वह यूपीएससी पास कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कुछ समय के लिए कोचिंग ज्वाइन की लेकिन बाद में सेल्फ स्टडी की। दूसरे प्रयास में भी अपना फेल हो गईं। लेकिन अपाला ने सात से आठ घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की और तीसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी परीक्षा में सफल तो हुई हैं, साथ ही टाॅप 10 में जगह बनाई। अपाला मिश्रा ने आल इंडिया रैंक 9 हासिल की।

इंटरव्यू राउंड में सबसे अधिक अंक हासिल करने का रिकॉर्ड

डॉ. अपाला ने इंटरव्यू राउंड में अब तक सबसे अधिक अंक हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल यूपीएससी के इंटरव्यू राउंड में 212 अंक हासिल करने का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है। लेकिन, इस बार डॉ. अपाला ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और इंटरव्यू राउंड में 215 अंक हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

डाॅ. अपाला की साड़ी को लेकर इंटरव्यू में पूछा सवाल 

इंटरव्यू राउंड में अपाला मिश्रा सिल्क की साड़ी पहन कर गईं थीं। उनसे साक्षात्कार के दौरान उनकी साड़ी पर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि चंदेरी सिल्क और साउथ सिल्क में क्या अंतर है और सिल्क की साड़ी किस राज्यों में बनती हैं। अपाला ने सभी सवालों के जवाब दिए और आईएएस बनकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed