{"_id":"f41d70f6-307c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"where-is-bipashas-signature-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गई बिप्स की सिग्नेचर स्टाइल","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
कहां गई बिप्स की सिग्नेचर स्टाइल
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
Updated Sat, 17 Nov 2012 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी सेन्सेशनल स्टाइल और ग्लैमरस लुक के लिए बॉलीवुड में एक अलग मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने लुक को फ्रेशनेस देने की कड़ी में हाल में ही अपना हेयरस्टाइल चेंज किया।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' में हुई दिवाली पार्टी और रोहित शेट्टी की बहन की शादी में नेटेड अनारकली सूट में बिप्स फ्लिप्स और कर्ल हेयरस्टाइल के साथ कुछ अलग अंदाज में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रेट हेयर, स्लिम फिगर और स्टाइलिश स्लीक ड्रेसेज में कहर ढाहने वाली बिपाशा ने इस लुक में खुद को कर्वी और ट्रैडिशनल पेश करने की कोशिश तो की लेकिन वह इस कोशिश में कितनी खरी उतरीं इस बारे में फैशन जगत के एक्सपर्ट्स कुछ और ही राय रखते हैं।
बिप्स की ड्रेसिंग के बारे में फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स ने बताया, 'सच कहूं तो मैं अब इन नेट क्रिएशन्स से ही तंग आ चुका हूं और मेरी लोगों से गुजारिश है कि वे इसे ट्रेंड में समझने की भूल कतई न करें क्योंकि हर किसी के पास बिपाशा जैसा बेहतरीन फिगर नहीं होता। नेट ड्रेस अब ट्रेंडी नहीं लगती है।'
वहीं फैशन डिजाइनर अनिकेत सतम ने माना, 'कहीं न कहीं बिपाशा इस लुक में अपनी सिग्नेचर स्टाइल खोती हुई लग रही हैं। आमतौर पर उनकी स्टाइल उन्हें बहुत ही कंफर्टेबल, ग्लैमरस और सेन्सुअल लुक देती है लेकिन इस लुक में उनका अपीयरेंस देसी दिखा जो कि उनकी अपनी स्टाइल नहीं है। पर्पल अनारकली सूट किसी वेलवेट साड़ी ब्लाउज की फील दे रहा है जबकि उनकी साड़ी के साथ का यह रेड ब्लाउज अगर शॉर्ट और स्लीक लुक में होता तो कहीं बेहतर दिखता। लेकिन उनके इस लुक का सबसे बड़ा दोषी है उनका हेयरस्टाइल जो उनपर जरा भी सूट नहीं कर रहा। सामान्यतः उनके स्ट्रेट हेयर्स या अपटाइट बन्स उन्हें ज्यादा अपीलिंग लुक देते हैं।'
बिपाशा की स्टाइल के मुरीद फैशनपरस्तों के लिए उनका यह लुक हो सकता है एक चेंज लगे पर उनकी पर्सेनालिटी और स्टाइल पर यह क्या वाकई फिट दिखता है, यह तो सोचने की बात है।