{"_id":"92c36e4cafc063cdcef41cd9b5abb2cc","slug":"stylish-belts-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींस ही नहीं, बेल्ट खरीदते वक्त भी रखें ध्यान","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
जींस ही नहीं, बेल्ट खरीदते वक्त भी रखें ध्यान
किरण/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
बेल्ट सिर्फ जींस और पैंट के लिए ही क्यों? टशन देने के लिए इसे आप एक्सेसरीज के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि एक बार फिर से बेल्ट का फैशन लौट आया है।
विज्ञापन
बॉलीवुड हीरोइनों में इसका खास क्रेज है। यहां तक कि रेड कारपेट पर इसका खास अंदाज दिखा।
अब यही बेल्ट आम लोगों के लिए फैशन में शामिल हो चुकी है। आपको स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन की बेल्ट की कई वैरायटी बाजार में आ चुकी है। जानिए, इन दिनों कैसी बेल्ट चलन में है?
विज्ञापन
मेटल प्लेट बेल्ट
सिल्वर और गोल्डेन कलर की शाइन करती बेल्ट मॉडल और हीरोइनें ज्यादा पसंद कर रही हैं। यह आपके लुक को ग्लैम लुक देता है। गाउन को स्कर्ट लुक देना हो या फ्रॉक के साथ पहनना हो, मेटल प्लेट बेल्ट से अपनी स्टाइल को खास रंग दे सकते हैं। फॉर्मल ड्रेस को ट्रेंडी लुक देने के लिए भी इस बेल्ट को पहन सकते हैं।
विज्ञापन
अल्ट्रा थिन बेल्ट
लगभग एक इंच चौड़ी बेल्ट का भी इन दिनों क्रेज है। विभिन्न रंगों में मिलने वाली इस बेल्ट को जींस या ट्यूनिक के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता हैं। रंगों की कई वैरायटी है, इसलिए आप इसे मनपसंद ड्रेस से मैच भी करा सकते हैं।
कॉर्सेट बेल्ट
यह ट्यूनिक्स, शर्ट्स और भी ड्रेसेज के साथ अच्छी लगती है। यह ज्यादातर तीन इंच चौड़ी बेल्ट होती है। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इसे ट्यूनिक या लूज मिलने वाले शर्ट ड्रेस के साथ पहन सकते हैं। यह आपकी कमर पर बंधकर आपको फैंसी बनाएगा। इसमें प्रिंटेड बेल्ट का भी आपको विकल्प मिल जाएगा।
क्लासिक बेल्ट
लेदर फैब्रिक वाले इस बेल्ट पर पर्ल्स, स्टोन आदि का वर्क होता है, जो बेल्ट को फैंसी बनाता है। विभिन्न शेड्स में उपलब्ध यह बेल्ट फॉर्मल खासकर कैजुअल आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच कर जाती है।
चेन बेल्ट
किसी भी साधारण ड्रेस को खूबसूरत बना देते हैं चेन बेल्ट। इसे आप फ्रॉक, मिडी या कलरफुल पैंट के साथ पहन सकते हैं। इसमें मेटैलिक कलर ज्यादा चलन में है।