फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   peter pan collar back in fashion

क्यूट और सिंपलः पीटर पैन कॉलर

Wed, 08 Aug 2012 03:25 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2012 03:25 PM IST
विज्ञापन
peter pan collar back in fashion
इन दिनों पीटर पैन कॉलर दोबारा चलन में है। पीटर पैन कॉलर को आपने कभी गुड़ियों की पोल्का डॉट फ्रॉक पर देखा होगा, कभी किसी पुरानी हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्म में, लेकिन अब इनका फैशन दोबारा चलन में आ गया है।
विज्ञापन


हॉलीवुड अभिनेत्री मुएड ऐडम्स ने 1905 में एक फिल्म में पीटर पैन का किरदार निभाया था और उसी किरदार द्वारा पहनी गई पोशाकों में इस कॉलर का फैशन चला था। उस समय छोटे बच्चों के कपड़े पर इस तरह की कॉलर चलती थीं जो बाद में फैशन जगत में बहुत लोकप्रिय हुई। आज यह बेबी डॉल स्टाइल की कॉलर्स तमाम सेलिब्रिटीज की पहली पसंद है। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय मॉडल विक्टोरिया बेकहम ने अपने ऑटम-विंटर 2012 कैटवॉक कलेक्शन उतारकर इसे इस सीजन के फैशन स्टेटमेंट बना दिया है।
विज्ञापन


फेमिनिन लुक के लिए परफेक्ट
चाहे ट्यूनिक हो, टॉप या ब्लाउज हो या फिर हो कुर्ती, पीटर पैन कॉलर इन सभी पोशाकों को और फेमिनिन लुक देती है। आप चाहें तो इस कॉलर के साथ लेस, बीड्स, मोती या मेटल का प्रयोग कर अपनी पोशाक को और अधिक आकर्षक लुक दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटल के साथ नए प्रयोग
पीटर कॉलर पर मेटालिक एसेसरीज का प्रयोग बहुत आकर्षक लगता है। इस कॉलर के साथ मेटल की कई लरी वाली माला, कॉपर या गोल्ड लुक के मेटालिक नेकलेस और स्लीक चिक जैसे कांबिनेशन पोशाक को एथिनिक लुक देंगे।


फॉर्मल वीयर में परफेक्ट फिनिश
पीटर पैन कॉलर न सिर्फ कैडुअल ड्रेसिंग में ट्रेंडी लगती है बल्कि फॉर्मल वेयर में भी ये उतनी ही स्मार्ट लगेगी। क्लासिक व्हाइट शर्ट पर पीटर कॉलर और ब्लू ट्राउजर का कांबिनेशन स्मार्ट तो है ही, साथ ही डॉट्स या प्रिंटेड फॉर्मल टॉप पर भी इसे ट्राइ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed