{"_id":"1ed00290-dfbb-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"monsoon-fashion-trends","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनाएं मॉनसून के फैशन ट्रेंड ","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
अपनाएं मॉनसून के फैशन ट्रेंड
Updated Mon, 03 Sep 2012 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉनसून यानी राहत का मौसम। आमतौर पर इस सीजन में लोग शॉपिंग से बचते हैं लेकिन फैशनपरस्तों के लिए नए-नए प्रयोग करने के कई मौके होते हैं। इस सीजन में क्या पहनें, क्या न पहनें, इस सोच में अगर आप हैं तो हम आपको मॉनसून फैशन के कुछ ऐसे ट्रेंड की जानकारी दे रहे हैं, जो इस मौसम के लिए बिल्कुल फिट हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट लुक के लिए ट्रेंचकोट
बारिश में शॉर्ट्स, मिनी और स्कर्ट तो हमेशा चलन में रहते ही हैं लेकिन इन दिनों लड़कियों के फैशन ट्रेड की बात करें तो ट्रेंचकोट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बारिश के मौसम कॉटन, लाइक्रा आदि टेक्सचर के ट्रेंचकोट बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन
बेंज, लाल, नारंगी, पर्पल जैसे रंग इस मॉनसून के परफेक्ट रंग हैं। इस सीजन में आप फ्लावरी प्रिंट या पोल्का डॉट प्रिंट वाले ट्रेंचकोट भी ट्राइ कर सकते हैं। हमारी तरफ से आपके लिए सलाह है कि प्लेन ट्रेंचकोट पहनना ही है तो ब्रिक रेड कलर ट्राई करें।
विज्ञापन
फुटवेयर हो खास
वैसे तो मॉनसून में स्लीपर्स का ट्रेंड बढ़ जाता है पर आप अगर कुछ खास करना चाहते हैं तो गमबूट और मैकक्वीन हील्स ट्राई करें। ये कंफर्टेबिल तो हैं ही, साथ ही शॉर्ट ड्रेसेज के साथ स्टाइलिश भी लगते हैं।
हां, मॉनसून में काले या भूरे लेदर बूट्स को न ही ट्राई करें तो बेहतर होगा। जहां तक रंगों का सवाल है, कलरफुल फुटवेयर के लिए यह मौसम ही सबसे फिट है। आप फॉर्मल पोशाकों के साथ भी ब्राइट रंगों के फुटवेयर का प्रयोग कर सकते हैं।
सतरंगी हो छतरी
बारिश के दिनों में बाहर निकलते वक्त छतरी या रेनकोट तो हमारी जरूरत का ही एक हिस्सा है। क्यों न इस जरूरत को ही हम चलन में बदल दें। आजकल फ्लोरल प्रिंट की ट्रांस्पेरेंट छतरी काफी चलन में हैं। इसके अलावा, आप ऑरेंज, ऑलिव ग्रीन जैसे रंगों को कंट्रास्ट रंग की ड्रेसेज के साथ ट्राई कर सकते हैं।
मॉनसून की एसेसरीज
चाहे बैग हो या बेल्ट, मॉनसून के फैशन की बात आती है तो इनमें फंकी लुक ही सबसे फिट लगता है। बैग्स के लिए इस मौसम में लेदर हैंडबैग्स की जगह कपड़े, जूट, कॉर्डराय और रैक्सीन जैसे विकल्पों का चयन बेहतर है। फ्लावर प्रिंट वाले बैग्स इस सीजन में चलन में हैं। बेल्ट के लिए पीले और रेड जैसे बोल्ड कलर्स बेस्ट हैं।