फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   I like fashion of 60s ritesh

मुझे पसंद है साठ के दशक का फैशन: रितेश

Tue, 09 Oct 2012 01:07 PM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Tue, 09 Oct 2012 01:07 PM IST
विज्ञापन
I like fashion of 60s ritesh

विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशनवीक के चौथे दिन अपने कलेक्शन को पेश करने वाले डिजाइनर रितेश कुमार उन चुनिंदा उभरते डिजाइनरों में से एक हैं जिन्होंने कम समय में अपनी आउट ऑफ बॉक्स सोच के चलते फैशन जगत में अपनी खास जगह बनाई है। शायद यही वजह है कि उनके टैलेंट को न सिर्फ हमारे देश के बड़े फैशनवीक्स में बेहतरीन प्लैटफॉर्म मिला बल्कि हालिया हुए मिलान फैशन वीक में भी उन्हें अपनी रचनात्मकता पेश करने का मौका मिला।

विज्ञापन


रितेश अपनी क्रिएटिविटी का आधार मानते हैं उनकी 'आउट ऑफ बॉक्स' सोचने की क्षमता और हमेशा कुछ नया करने की चाह। पेश है इस युवा डिजाइनर से हमारी बातचीत के कुछ खास अंश-
विज्ञापन


इस फैशनवीक में क्या नया कर रहे हैं आप?
इस बार में अपने कलेक्शन में काफी अलग करने की कोशिश में हूं। मेरे कलेक्शन का आकर्षण है 3D टेक्सचर की पोशाकें और सिलहूट्स पर पर्ल का काम। इसके अलावा कलर ब्लॉक्स को लेकर भी मेरे कुछ प्रयोग नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी प्रेरणा का क्या स्रोत है और बतौर फैशन डिजाइनर आपकी सबसे बड़ी खुशी क्या है?
बचपन में मैं जब अपनी मां को तरह-तरह की साड़ियां खरीदते हुए देखता था तो मुझे यह बहुत आकर्षित करता था। यहीं से फैशन डिजाइनिंग के प्रति मेरा रुझान बढ़ा। बतौर फैशन डिजाइनर सबसे ज्यादा मुझे खुशी तब होती है कि जब अनुपयोगी चीजों से भी हम ऐसी चीजें बनाते हैं जिसो लोग खुशी से पहनते हैं।


फैशन का कौन सा दौर आपको सबसे अधिक प्रभावित करता है?

मेरे ख्याल से साठ के दशक का फैशन मुझे सबसे अधिक प्रभावित करता है।

बॉलीवुड में किसे आप स्टाइल आइकन कहेंगे?
सोनम कपूर। आज के दौर में सोनम कपूर हर युवा के लिए स्टाइल आइकन हैं, वह जिस तरह खुद को कैरी करती हैं, काबिले-तारीफ है।

त्योहारों का सीजन आ रहा है, इस बार क्या चलन में है?
इस त्योहारों के सीजन में फ्यूशिया पिंक, एमराल्ड और ऐम्बर जैसे कलर्स कफी चलन में हैं जो पारंपरिक से अलग भी दिखते हैं और रॉयल भी।

आपके हिसाब से फैशन जगत के बारे में सबसे बड़ी गलतफहमी क्या है?
मुझे लगता है लोग फैशन की दुनिया को लेकर ऐसा सोचते हैं कि यहां सिर्फ सेक्स, ड्रग्स और रॉक एंड रोल ही है जबकि असलियत में यहां कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से खुद को साबित करना एक बड़ी चुनौती है।  

आपका स्टाइल मंत्र क्या है?
कॉन्फिडेंस।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed