{"_id":"b25bca1a-2964-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-look-like-priyanka-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाइल स्टेटमेंटः ऐसे पाएं स्टाइलिश प्रियंका का लुक","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
स्टाइल स्टेटमेंटः ऐसे पाएं स्टाइलिश प्रियंका का लुक
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
Updated Thu, 08 Nov 2012 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरत और स्टाइलिश लुक की कसौटी पर वैसे तो हर अभिनेता और मॉडल का खरा होना जरूरी है पर कुछ ऐसे भी सेलिब्रिटीज हैं जिनका स्टाइल स्टेटमेंट हर फैशन क्रिटिक द्वारा सराहा जाता है। प्रियंका चोपड़ा का नाम भी ऐसे ही सेलिब्रिटीज में से एक है जिनका स्टाइल हर फैशनपरस्त को लुभाता है और हर लड़की उनके लुक को कैरी करना जरूर चाहेगी।
हाल में अपने इंटरनेशल डेब्यू एल्बम के लॉन्च अवसर पर हमने प्रियंका के कुछ खास स्टाइलिश लुक्स कलेक्ट किए और उन्हें माना इस हफ्ते की स्टाइलिश दीवा। लाइट ब्लू डेनिम जीन्स पर कोरल पिंक जैकेट और एथीनिक नेकलेस में प्रियंका का लुक इस वीक का हॉटेस्ट वुक है।
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स ने प्रियंका के इस खाश लुक के बारे में बताया, 'मुझे प्रियंका का एसेसरीज और पोशाकें एसेंबिल करने का तरीका बहुत भाता है। यह उन्हें और भी स्टाइलिश और यूथफुल लुक देता है। कोरल पिंक जैकेट, फिटेड टी-शर्ट और जीन्स एक बेहतरीन कांबिनेशन हैं और इसके लिए उन्हें फुल मार्क्स मिलने चाहिए।' न सिर्फ आउटफिट्स बल्कि उनका मेकअप भी उनके लुक को बेहद कॉम्प्लिमेंट करता दिखा। अगर आप भी प्रियंका जैसा दिखने की चाह रखती हैं तो इन स्टेप्स से आप उनके जैसा लुक पा सकती हैं।
मेकअप बेसः प्रियंका का मेकअप बेस न्यूड और डल न होकर ब्राउन और पिंक थीम है जो बहुत गोरी स्किन के बजाय डस्की से फेयर स्किन पर काफी फिट दिखेगा।
ब्लशरः प्रियंका की स्किन टोन और मेकअप बेस के अनुसार उन्होंने पीच ब्लशर का प्रयोग किया है। नाक को स्लिम लुक देने के लिए उसपर ब्राउन बेस पाउडर का इस्तेमाल है।
लिप ग्लॉसः अगर आप गौर करेंगे तो प्रियंका अक्सर पिंक, रेड और पीच जैसे लिप ग्लॉस या लिपस्टिक में अधिक नजर आती हैं जो उनकी स्किन टोन के मुताबिक परफेक्ट है।
आइ मेकअपः आइ मेकअप के लिए आप पीच या क़ॉपर शेड आइ शैडो चुन सकती हैं। फिर नीचे की पलकों पर लाइनर से पतली लाइन खींचे और फिर ऊपर थोड़ी मोटी लाइन आंखों से थोड़ी बाहर बढ़ाएं। आप चाहें तो लाइनर की जगह काजल से भी ऊपर की पलकों को हाइलाइट कर सकती हैं। अब पलकों पर मस्कारे का डबल कोट करें।