फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   how to look gorgeous on dandiya garba night

गरबा और डांडिया नाइट पर दिखें सिर्फ आप ही आप

Thu, 18 Oct 2012 11:33 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Oct 2012 11:33 AM IST
विज्ञापन
how to look gorgeous on dandiya garba night
नवरात्र के दिनों में हर दिन एक नया सेलिब्रेशन है। कभी डांडिया तो कभी दुर्गा पूजा, दोस्त हों या रिश्तेदार, त्योहारों पर एक साथ सेलिब्रेट करने की तैयारियों के बीच खास दिखने की चाहत भला किसमें नहीं होगी। गरबा या डांडिया नाइट पर कैसी ड्रेस पहनें, कैसा मेकअप हो जैसी कई प्रकार की उधेड़बुन हमारे मन में चलती है। तो चलिए, आपकी इस उधेड़बुन को हम सुलझा देते हैं, मेकअप एक्सपर्ट भारती तनेजा के खास टिप्स आपके जरूर काम आएंगे।
विज्ञापन


कैसे चुनें परफेक्ट ड्रेस
नवरात्र के अवसरों पर डांडिया के दौरान पूरी कोशिश होनी चाहिए कि आपकी ड्रेस जितनी स्टाइलिश हो उतनी ही आरामदायक भी हो जिससे आप बेहिचक डांस कर सकें। ऐसे में लहंगा-चोली से बेहतरीन ऑप्शन भला क्या होगा। यह मौके के हिसाब से पारंपरिक भी है और आरामदायक भी। सबसे बड़ी बात की हेवी वर्क के बावजूद भी इसे कैरी करने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


कैसा हो मेकअप
मौसम भी ही कितना बेहतरीन हो लेकिन भीड़-भाड़ और डांस के दौरान पसीना आना वाजिब है। ऐसे में मेकअप के दौरान ध्यान रखें कि इसका बेस वाटरप्रूफ हो जिससे पसीने के साथ-साथ मेकअप न बहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप चाहें तो ग्लॉसी या न्यूड मेकअप को भी तरजीह दे सकती हैं। इसके साथ-साथ गुलाबी, पीच या ब्राउन ब्लशर खूब फबेगा। रात के समय ब्लशर थोड़ा डार्क रखें और इसे गालों से कनपट्टी तक ब्रश से लगाएं। ध्यान रहे कि ब्लशर आपके स्किन टोन के हिसाब से ही हो। वहीं लिपस्टिक के बजाय आप लिप पेंसिंल ले लाइन के बाद लिपग्लॉस का इस्तेमाल करेंगी तो आपका लुक अधिक ब्राइट लगेगा। ट्रैडिशनल टच के लिए स्वरोस्की वाली पतली या छोटी बिंदी लगाएं।

आंखों का मेकअप हो खास
कोई भी मेकअप तब तक पूरा नहीं है जब तक आंखों के मेकअप को तरजीह न दी जाए। डांडिया नाइट पर खास लुक के लिए आप आंखों पर पर्पल, पिंक, ग्रीन, ब्लू या कॉपर शेड के आइशैडो ट्रइ कर सकती हैं जो पार्टी लुक के लिए परफेक्ट हैं। यह ध्यान रखें कि आइशैडो के शेड्स आपकी ड्रेस से मैच करें।

आइब्रो के ठीक नीचे आप स्पार्कल्स भी लगा सकती हैं जिससे रात में आपका मेकअप ब्राइट लगेगा। चाहें तो आंखों के नीचे कलरफुल लाइनर लगाकर स्मज करें, सिर्फ इतने से ही आपकी आंखें आकर्षक लगेंगी। लाइनर या काजल को बाहर की ओर निकालकर लगाने से भी आपका लुक चेंज हो जाएगा।

ट्राइ करें फैंटेसी मेकअप
आजकल बैकलेस, क्रॉसलेस या हाल्टर लुक वाली चोली का काफी चलन है। इसमें पीठ, गर्दन आदि का काफी एक्सपोज होता है। कुछ अलग दिखने की चाह है तो आप अपने बैक या गर्दन के खुले भाग पर फैंटेसी मेकअप भी करवा सकती हैं। इसमें मेंहदी, स्पार्कल्स और कई रंगों के प्रयोग से तरह-तरह की कलाकृतियां बनवा सकती हैं। सिके अलावा, चूडियों की जगह भी इनका प्रयोग आकर्षक लगेगा।


हेयरस्टाइल हो खास
आमतौर पर लड़कियां आजकल खुले बाल ज्यादा पसंद करती हैं पर आप अलग लुक के लिए अपनी हेयरस्टाइल के साथ थोड़े बदलाव जरूर करें। बालों के आगे भाग की कई चोटियां गुथ लें और पूछे से प्लेन चोटी या जूड़ा बनाएं या फिर आगे के बालों को कर्ल कराकर निकाल लें और पीछे चोटी रखें। चाहें तो चेटियों में मोती या स्वरोस्की वाले पिन क्लच करें। डांडिया नाइट पर यकीनन सिर्फ आप ही आप दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed