फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   how to get kareena kapoor looks

स्टाइल स्टेटमेंटः शादी के बाद निखरा करीना का अंदाज

Sat, 24 Nov 2012 03:12 PM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Sat, 24 Nov 2012 03:12 PM IST
विज्ञापन
how to get kareena kapoor looks

कहते हैं शादी के बाद अक्सर लड़कियों का लुक बिल्कुल बदल जाता है। शायद यही वजह है कि हाल में 'मिस' से 'मिसेज' बनीं करीना कपूर पहले से कई गुना अधिक ग्रेसफुल लगने लगी हैं। यकीन नहीं आता तो शादी के बाद दो अलग-अलग अवसरों पर उनके इन लुक्स को देखिए।

विज्ञापन


इस बार हमने करीना को दो अलग-अलग अवसरों पर नोटिस किया जिसमें एक ओर वह रेड साड़ी में एक पार्टी में नजर आईं तो दूसरी ओर ब्लैक ड्रेस में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दिखीं।
विज्ञापन


Kareena Kapoor
विज्ञापन
विज्ञापन


















करीना के इन लुक्स के बारे में फैशन डिजाइनर अनिकेत सतम बताते हैं, 'करीना ने दोनों ही लुक्स को बहुत एलिगेंस के साथ कैरी किया है। वह इंडियन लुक में जितनी स्टनिंग दिख रही हैं उतना ही स्मार्ट उनका वेस्टर्न लुक है। ब्लैक ड्रेस में वह बिल्कुल परफेक्ट हैं जबकि रेड साड़ी के साथ अगर उन्होंने जेड या एमराल्ड की कोई एसेसरीज ट्राइ की होती तो और अच्छा रहता।'

वहीं करीना के इन लुक्स को डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स परफेक्ट मानते हैं। वह कहते हैं, 'बहुत खूब। करीना का यह रेड साड़ी मोड उनपर परफेक्ट है। दोनों ही लुक्स को उन्होंने बेहतरीन तरीके से कैरी किया है। जो भी हो, मैं इन लुक्स का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।'    

करीना का लुक पाना मुश्किल नहीं है। गोरे रंग की वजह से करीना अक्सर न्यूड और ग्लॉसी लुक में नजर आती हैं। किसी कैजुअल वेयर के साथ अगर आप करीना जैसा मेकअप चाहती हैं तो इन आसान स्टेप्स में ट्राइ करें।


मेकअप बेस- चूंकि करीना का रंग बेहद गोरा है इसलिए उन्हें हेवी मेकअप बेस की जरूरत ही नहीं है। आप मेकअप का बेस बिल्कुल लाइट रखें जिससे इसे ग्लॉसी लुक देने में आसानी हो। लाइट फाउंडेशन के बाद मिनिरल कॉम्पैक्ट का हल्का टच दें।

आइ मेकअप- आंखों के मेकअप के लिए लाइट पिंक व ग्रे मिक्स आइ शैडो या केवल पिंक आइ शैडो का इस्तेमाल करें। इस पर डार्क ब्राउन लाइनर से ऊपर की पलकों पर लाइन करें और नीचे ब्लैक काजल की एक पतली लाइनिंग दें। पलकों पर ऊपर की मस्कारा लगाएं। आप चाहें तो ब्राउन या ग्रीन कॉन्टैक्ट लेन्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

लिप्स मेकअप-
लिप्स को ग्लॉसी लुक देने के लिए स्टिक के बजाय लाइट ग्लॉस का इस्तेमाल करें। चाहें तो ग्लॉस के साथ न्यूड शाइनर भी लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed