फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   how to choose lehenga that suits your body type

फिगर के हिसाब से ऐसे चुनें लहंगा

Fri, 23 Nov 2012 03:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Nov 2012 03:50 PM IST
विज्ञापन
how to choose lehenga that suits your body type

शादियों के हर सीजन में लहंगे की कोई खास स्टाइल बेहद चलन में होती है। कई बार हम शादी या पार्टी के खास मौके पर चलन के हिसाब से लहंगे का कोई नया पैटर्न ट्राइ करते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वह हम पर अच्छा लगे ही।

विज्ञापन


लहंगा खरीदते वक्त हम उसके कपड़े, वर्क, शेड्स आदि पर जितना ध्यान देते हैं, उतना ही महत्व उसके कट और पैटर्न का भी है। ऐसे में अगर आप फैशन पर न जाकर अपने फिगर के मुताबिक लहंगे के कट चुनें। लहंगे के कुछ खास पैटर्न और फिगर के मुताबिक उनका चयन कैसे किया जाए, आइए जानते हैं।
विज्ञापन


स्ट्रेट कट लहंगा-चोली
स्ट्रेट कट लहंगा-चोली का लुक रैप स्कर्ट जैसा होता जो अधिकतर लो वेस्ट से पहना जाता है। आजकल इसमें साइड में कट काफी चलन में है जिससे यह स्टाइलिश भी लगता है और आरामदायक भी। वैसे तो यह हर तरह की कद-काठी वाली महिलाओं पर भाता है पर चौड़ी बनावट या थोड़े हेवी फिगर के लिए यह परफेक्ट च्वाइस है। स्ट्रेट कट लहंगे इन्हें थोड़ा स्लिम लुक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिश टेल या मरमेड लहंगा
आजकल कर्वी लुक का चलन जोरो पर हैं। आज का फैशन जीरो फिगर के बजाय कर्वी लुक पर जोर देता है। ऐसे में अगर आप किसी खास अवसर पर इसी लुक में दिखने की चाह रखती हैं तो आपके लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है। बहुत छरहरी महिलाओं के बजाय कर्वी फिगर वाली महिलाओं पर यह लहंगा अधिक फबता है।

ए-लाइन लहंगा

ए-लाइन लहंगा शरीर पर 'A' अक्षर का आकार बनाता है। इसमें कमर से फ्लेयर्स निकलती हैं जो नीचे जाकर थोड़ी चौड़ी हो जाती हैं। यह पतली और पीयर शेप वाले फिगर की महिलाओं पर अच्छा लगता है।

पैनल लेंथ लहंगा
पैनल लेंथ लहंगा वह लहंगा है जिसमें फ्लेयर न बहुत अधिक होती हैं और न ही बहुत कम। यह स्टाइल आपको स्लिम लुक देगा इसलिए बहुत पतली  महिलाओं के लिए यह ऑप्शन नहीं है। इसमें कलियों को सिला जाता है जिसमें कलर और फैब्रिक्स को कन्ट्रास्ट कांबिनेशन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


कलीदार लहंगा
इसमें वेस्ट से ही ढेर सारी कलियां बनाई जाती हैं जिससे यह बेहद घेरदार होता है। दुबली-पतली महिलाओं के लिए यह लहंगा बेहतरीन ऑप्शन है जिसमें उनका दुबलापन छिप जाता है। शादी या पार्टी में अगर आप पूरी तरह ट्रैडिशनल लुक चाहती हैं तो यह लहंगा इसके लिए फिट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed