फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   how salman choose being human name

क्या आप जानते हैं कि कैसे चुना सलमान ने 'बीइंग ह्यूमन' नाम

Sat, 19 Jan 2013 05:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
how salman choose being human name

बॉलीवुड अभिनेता सलमान का 'बीइंग दबंग' स्टाइल जिस तरह हमेशा चर्चा में रहता है, उसी तरह उनकी एनजीओ 'बींग ह्यूमन' भी पॉपुलर है। हाल में सलमान ने इस एनजीओ के नाम से 'बींग ह्यूमन' अपना फैशन स्टोर मुंबई में शुरू किया है जिसकी चेन जल्द ही दूसरे शहरों में भी दिखेगी। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि सलमान ने अपने इस बेहद लोकप्रिय एनजीओ का नाम 'बीइंग ह्यूमन' ही क्यों रखा?

विज्ञापन


दरअसल सलमान ने अपने इस स्टोर की लॉन्चिंग के अवसर पर इस नाम की गुत्थी सुलझाई। इस मौके पर सलमान ने बताया, ' मैं रात में ह्यूमन बीइंग को जिस तरफ से पढ़ रहा था, वह मुझे उलटा नजर आया और वहां मुझे बीइंग ह्यूमन का नाम मिल गया।' हालांकि इसके लिए उन्होंने अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड सोमी ओली को भी श्रेय देते हुए एक वाकया बताया जिसमें उन्होंने अपने एक आर्ट शो में अपनी नाम सोमी के बजाय 'शो मी' रखा था जिसने उन्हें बहुत प्रभावित किया।
विज्ञापन


अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के बारे में बताते हुए सलमान ने माना कि संजट दत्त, करन जौहर जैसे कई कलाकार उनके इस ट्रस्ट में पैसे देते हैं लेकिन सलमान खुद किसी सेलिब्रिटी से चैरिटी के लिए नहीं कहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी साफ कहा कि वह 'बींग ह्यूमन' की पोशाकें अपनी फिल्मों में नहीं पहनेंगे क्योंकि वह इस ट्रस्ट का प्रमोशन इसतरह नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने अपील की कि सेलिब्रिटीज को अच्छे काम के लिए आगे बढ़कर आना चाहिए। 


गौरतलब है कि सलमान खान और उद्योगपति मनीष मनधान मिलकर इस स्टोर को लॉन्च कर रहे हैं। फिलबाल मुंबई के लिंकिंग रोड इलाके में 4000 स्क्वायर फीट का 'बीइंग ह्यूमन' स्टोर अब खुल चुका है जिसकी चेन जल्द ही लुधियाना और अहमदाबाद में भी शुरू की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed