फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   haircut for thinning hairs

छोटे या कम बालों वाले मर्दों के लिए नहीं है हेयरस्टाइल की कमी

Sun, 06 Mar 2016 09:00 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
haircut for thinning hairs
man - फोटो : getty images
अगर सिर पर कम बालों के कारण आपको लोग समय से पहले ही 'अंकल' समझ लेते हैं तो इससे बचाव का कारगर उपाय है। बाल झड़ने का उपचार तो आप यकीनन करवाएंगे ही लेकिन अगर बाल सिर पर बहुत कम न लगे इसके लिए आप अपने लुक्स में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये चार हेयरस्टाइल कम बाल वाले पुरुषों के लुक को अधिक स्मार्ट बना सकते हैं। इन हेयरस्टाइल्स के बारे में जानें और अपने चेहरे व लुक के हिसाब से इनका चयन करें। सिर पर बाल कम हो रहे हैं तो उन्हें छिपाने का आसान तरीका है लेयर कट। यह आपके बालों को वेवी लुक देता है जिससे आपके बाल अधिक दिखते हैं।
विज्ञापन


यह लुक सिल्की व स्ट्रेट बाल और कर्ली बाल, दोनों पर ही अलग-अलग लुक देगा लेकिन बाल छिपाने का मकसद भी इससे पूरा होगा।

जूड लॉ, जेम्स स्पैडर और प्रिंस विलियम जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी इस हेयरकट में नजर आ चुके हैं। ये न सिर्फ बालों का वॉल्यूम बढ़ाता है बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल का हॉटेस्ट ट्रेंड माना जाने वाला यह हेयर कट अब पुरुषों में लोकप्रिय हो रहा है। यह हेयरकट उन पुरुषों के लिए अधिक उपयोगी है जिनके सिर के मध्य भाग में अधिक बाल हैं और किनारे कम होते जा रहे हैं।

स्लिक हेयरकट में बालों को काफी छोटा रखा जाता है। इसमें सिर के मध्य भाग के बालों की थोड़ी लंबाई अधिक रखी जाती है जबकि किनारे के बालों की कम कर दी जाती है। इससे इस हिस्से का खालीपन कुछ हद तक छिप जाता है।

अमूमन यह लुक लंबी कदकाठी और ओवल चेहरे वाले पुरषों पर अधिक अच्छा लगता है पर अगर इसके अलावा भी, आप कोई प्रयोग करना चाहें तो यह विकल्प कमतर नहीं लगेगा।

बज़ और सीजर हेयरकट

haircut for thinning hairs
man - फोटो : getty images

अमूमन यह लुक लंबी कदकाठी और ओवल चेहरे वाले पुरषों पर अधिक अच्छा लगता है पर अगर इसके अलावा भी, आप कोई प्रयोग करना चाहें तो यह विकल्प कमतर नहीं लगेगा।

यहा बात दो अलग-अलग तरह के हेयरस्टाइल की हो रही है। इस हेयरस्टाइल के दौरान बालों छोटा रखा जाता है और मांग के पास कम होते बालों को ढांकने की कोशिश की जाती है।

यह लुक फॉर्मल और कैजुअल, दोनों ही मौकों पर पसंद किया जाता है।

इसके अलावा, सीजर कट भी कम बालों वाले पुरुषों के लिए बेहतरीन विकल्प है। यह क्लासिक लुक है जिसमें सिर के मध्य भाग की लंबाई अधिक रखी जाती है और साइड के बालों को ही काटा जाता है। मध्य हिस्से के बालों की लंबाई इतनी होनी चाहिए कि माथे पर लट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed