{"_id":"4a324c70-181b-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"get-saif-kareena-look-during-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिवल्स में पाएं सैफ-करीना जैसा ग्रेसफुल लुक","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
फेस्टिवल्स में पाएं सैफ-करीना जैसा ग्रेसफुल लुक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Oct 2012 12:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी भले ही कोर्ट में हुई हो और फैशन के लिहाज से उनका पहनावा इस दिन बेहद सिंपल रहा हो लेकिन संगीत में इनकी ड्रेसिंग और रिसेप्शन में करीना की ड्रेस की चर्चा आजकल हर ओर है। अगर आप भी अपनी शादी या किसी खास अवसर पर करीना जैसा गेटअप चाहती हैं या मिस्टर परफेक्ट को छोटे नवाब का लुक चाहिए तो सैफ और करीना की ड्रेसिंग आप इस तरह ट्राइ कर सकते हैं।
विज्ञापन
संगीत के फंक्शन में करीना का ऑरेंज शेड का लहंगा मौके और करीना की पर्सेनालिटी, दोनों के हिसाब से फिट रहा। करीना की इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया जो उनके रिसेप्शन की ड्रेस भी डिजाइन कर रहे हैं। मनीष के अनुसार, करीना को कभी से बहुत अधिक इंब्रॉयड्री या हेवी ज्वेलरी पसंद नहीं है। वह खूबसूरत हैं और उनपर सिंपल ड्रेसिंग भी ग्रेसफुल लगती है।
विज्ञापन
संगीत के दौरान करीना ने ऑरेंज शेड के लहंगे के साथ जरी की फुल इंब्रॉयड्री वाली स्लीवलेस चोली पहनीं जिससे उनके लाइट लंहगे को परफेक्ट ब्राइडल टच मिला। इसके साथ गोल्डन और ग्रीन ज्वेलरी के कांबिनेशन को पारंपरिक टल के साथ उन्होंने कैरी किया जो संगीत के फंक्शन के लिहाज से परफेक्ट मैच था। ऑरेंज और गोल्डन ड्रेस के साथ उन्होंने ग्लॉसी और नैचुरल मेकअप कैरी किया। उनका पहनावा कंफर्ट और ग्रेस, दोनों के हिसाब से परफेक्ट था।
वहीं सैफ अली खान ने इस फंक्शन के लिए सिंपल सफेद कुर्ते के साथ स्लीवलेस सफेद जैकेट चुनीं जिसपर खास गोल्डन और ग्रीन कलर्स के गोल्ड बटन्स लगे थे। उनकी ड्रेसिंग कैजुअल और पारंपरिक लुक का बेहतरीन फ्यूजन थी और करीना के लाइड मुड गेटअप का परफेक्ट मैच भी। अब इंतजार है 18 अक्टूबर को इनके रिसेप्शन में ब्राइडल वेयर के नए सरप्राइज पैकेज का।