फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   get alia bhatt style

स्टाइल स्टेटमेंटः पाएँ आलिया जैसा मासूम अंदाज

Tue, 30 Oct 2012 03:26 PM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Tue, 30 Oct 2012 03:26 PM IST
विज्ञापन
get alia bhatt style
मासूम चेहरा, प्लम और पिंक शेड्स के लिप ग्लॉस, हल्का बल्शर, शॉर्ट्स और गर्ली लुक। पहली ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कम समय में ही अपना स्टाइल स्टेटमेंट कायम किया है।
विज्ञापन


फिल्म के प्रमोशन के दौरान हमने आलिया के कुछ बेहतरीन लुक्स कलेक्ट किए जिनके बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे।

alia bhatt

विज्ञापन






















फैशन डिजाइनर अनिकेत सतम बताते हैं, 'इस फिल्म में जिस तरह आलिया का लुक पेश किया गया है, वह प्रभावशाली है। हाइ ब्रांड और शॉर्ट लेंथ ड्रेसेज और इंडियन टच उनकी पर्सेनालिटी के हिसाब से परफेक्ट है। प्रमोशन के दौरान भी उनका लुक उनकी इसी पर्सेनालिटी से प्रभावित दिखा। परफेक्ट मेकअप और शॉर्ट ड्रेसेज के साथ उनका लुक बेहद स्टाइलिश व कैजुअल रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिकेत कहते हैं, 'अगर आलिया ने फ्रूटी पिंक, वाटरमेलनस लेमन, किवी जैसे शेड्स के बोल्ड पैलेट के साथ कोई प्रयोग किया होता तो और भी बेहतर होता। साथ ही एसेसरीज थोड़ी दबी लगीं। मुझे फिल्मफेयर कवर के लॉन्च के अवसर पर आलिया की शॉर्ट पफ ड्रेस का लुक बेस्ट लगा।'

आप भी किसी खास मौके या गेट-टुगेदर पर आलिया जैसा कैजुअल और स्वीट लुक चाहती हैं तो ऐसे पाएं आलिया का लुक।

मेकअप बेसः
मेकअप का बेस बिल्कुल लाइट रखें। फाउंडेशन का बेस हल्का रखें जिससे लुक नैचुरल दिखे।
ब्लशरः हल्के फेस कांपैक्ट के बाद गालों पर रोजी पिंक शेड का क्रीम ब्लशर ट्राइ करें। ध्यान रहें कि ब्लश के दौरान आपकी स्माइल पूरी रहे।
आइ मेकअपः आंखों पर बेबी पिंक आइशैडो से हाइलाइट करें। फिर नीचे की पलकों पर लाइनर से पतली लाइन खींचे और फिर ऊपर थोड़ी मोटी लाइन आंखों से थोड़ी बाहर बढ़ाएं। अब पलकों पर मस्कारे का सिर्फ सिंगल कोट करें। आपका स्वीट और नैचुरल लुक तैयार।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed