फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   dressing tips for oversize men

ओवरवेट हैं तो जानें मोटापा छिपाने के आसान उपाय

Mon, 03 Feb 2014 01:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Feb 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
dressing tips for oversize men

वजन का बढ़ना तब और भी खटकता है जब इसके हिसाब से पहनावा न हो।

विज्ञापन


चूंकि महिलाओं के पास पहनावे के अधिक विकल्प होते हैं इसलिए अपने शरीर के अनुरूप खुद को कैरी करना उनके लिए मुश्किल नहीं है लेकिन पुरुषों के लिए पहनावे के सीमित विकल्प है और उसमें खुद को स्लिम और फिट दिखाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

पढ़ें - अपनी बनावट के हिसाब से यूं चुनें पोशाक


जानिए, पहनावे से जुड़े ऐसे उपाय जो आपको मोटापा छिपाने और स्लिम दिखने में मददगार हो सकते हैं।

लंबी लाइन वाली शर्ट
शर्ट हो या टी-शर्ट, लंबी लाइन वाले प्रिंट हमेशा से ही पर्सेनालिटी को स्लिम और शरीर को लंबा दिखाने में मददगार हैं। ऐसे देखने वाले का ध्यान ऊपर से नीचे की ओर जाता है और आप थोड़े स्लिम नजर आएंगे।
विज्ञापन


फिटिंग हो ऐसी
बहुत हेवी शरीर वाले लोगों के लिए न तो बहुत ढीली पोशाकें समझदारी हैं और न ही बहुत टाइट पोशाकें। बहुत अधिक टाइट पोशाकों में शरीर का फैट्स उभरकर नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग हों तो ऐसे
बहुत हेवी शरीर वाले लोगों पर कंट्रास्ट रंगों के बजाय मैचिंग रंगों का चयन समझदारी है। खासतौर पर डार्क शेड्स शरीर को स्लिम लुक देने में काफी मददगार हैं।

वी नेक
गोल या टर्टल लनेक के बजाय वी नेक के टी-शर्ट या स्वेटर आपके लिए अधिक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इससे शरीर अपेक्षाकृत अधिक स्लिम लगता है।

लो राइज
तोंद के नीचे से पैंट या जीन्स पहनने से तोंद थोड़ी दबी नजर आती है। ऐसे में लो राजि जीन्स आपके लिए स्टाइलिश और स्मार्ट ऑप्शन हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed