{"_id":"3e82bafcc64724e0c647ced6d3b6dcf1","slug":"dress-personality-body-types","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी बनावट के हिसाब से यूं चुनें पोशाक","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
अपनी बनावट के हिसाब से यूं चुनें पोशाक
श्वेता गर्ग, फैशन डिजाइनर
Updated Fri, 22 Nov 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
अक्सर हम दूसरों की देखा-देखी कोई ड्रेस अपने लिए ले लेते हैं, पर वह हम पर उतनी फबती नहीं है, जितना दूसरे पर। फिगर, बॉडी टाइप और त्वचा के रंग के हिसाब से आपको कपड़ों का चयन करना चाहिए।
कंगना और जिनेलिया का कौन है फेवरेट?
लंबे लोगों पर सब कुछ ही जंचता है पर छोटे कद के लोगों को अपनी ड्रेस के चयन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके लिए फैशन वर्ल्ड में बहुत सारे विकल्प और टिप्स हैं, जिससे उनका ड्रेसिंग सेंस बेहतर बन सकता है।
विज्ञापन
शिल्पा, सुष और हुमाः रैंप पर दमकतीं हसीनाएं
वर्टिकल लाइन्स वाले कपड़े छोटे कद के लोगों के लिए परफेक्ट रहते हैं। जितना हो सके अपर या लोवर के कलर का मोनोक्रोम लुक बनाने की कोशिश करें। कद कम है, तो बड़े प्रिंट या पैटर्न के कपड़ों का चयन न करें। नेकलाइन्स में वी नेकलाइन पहनें।
गहनें नीलाम करने का अनोखा है यह अंदाज
पतले लोगों को वॉल्यूम या ज्यादा गहरे रंग वाले कपड़े पहनने चाहिए और मोटे लोगों को मोनोक्रोम लुक के लिए कपड़ों में गहरे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को कारपोरेट ड्रेसिंग को ध्यान में रख कर कपड़े पहनने चाहिए। ज्यादा एक्सपोज करने वाले कपड़े ना पहनें।
आपके कपड़े आपके लिए सुविधाजनक होने चाहिए। इसके अलावा प्रोफेशनल महिलाओं को ज्यादा भड़कीले कपड़ों से भी दूर रहना चाहिए, ऑफिस के माहौल का ख्याल रखते हुए कपड़ों का चयन करें।
घरेलू महिलाएं ड्रेस के चयन में कुछ बातों का ध्यान रखें, तो नया लुक ले सकती हैं। साड़ी पहनने में बदलाव किया जा सकता है। घरेलू महिलाएं साड़ी की ड्रेप्स और ब्लाउज के कट्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। हमारे लेटेस्ट फैशन कलेक्शन में भी हमने यही शामिल करने की कोशिश की है।
इसमें प्री-स्टिच्ड साड़ी, गाउन साड़ी वगैरह हमने शामिल किए हैं। जैसा कि आजकल नीओन कलर्स, ऑरेंज, पिंक, ग्रीन खूब पसंद किए जा रहे हैं, हमारे कलेक्शन में यह सब देखने को मिलेंगे। हम साड़ियों में कुछ नया लाने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए जरिकन, स्वरोस्की के अलावा साड़ियों में हमने ऊन के धागों का इस्तेमाल, एंटीक काम, नई तकनीक से एंब्रॉयडरी जैसे नए प्रयोगों को भी अंजाम दिया है।