फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   deepak parvani speaks on deepika style

दीपिका के कपड़ों पर बोले पाकिस्तानी डिजाइनर

Fri, 03 Oct 2014 07:33 AM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 07:33 AM IST
विज्ञापन
deepak parvani speaks on deepika style

कराची के रहने वाले फैशन डिजाइनर दीपक परवानी भी दूसरे पाकिस्तानियों की तरह बॉलीवुड हस्तियों के प्रशंसक हैं।

विज्ञापन


अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके पति गीतकार जावेद अख्तर के लिए कपड़े डिजाइन कर चुके परवानी की ख्वाहिश अब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जैसी नई पीढ़ी के लिए डिजाइन करने की है।

परवानी कहते हैं कि उनकी तरह ही पाकिस्तान के दूसरे लोग भी भारतीय व्यंजन, परिधान, गानों, नृत्य और बॉलीवुड को पसंद करते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित जीवन शैली पर आधारित प्रदर्शनी 'आलीशान पाकिस्तान' के तहत भारत आए परवानी से यह पूछने पर कि वह किसके लिए कपड़े डिजाइन करना चाहेंगे, उन्होंने आईएएनएस से कहा, "ड्रेसिंग सेन्स के मामले में दीपिका (पादुकोण) मेरी पहली पसंद होंगी। वह खूबसूरत हैं और कमाल की शख्सियत हैं। मुझे हमेशा से सांवली सलोनी युवतियां पसंद हैं।"
विज्ञापन


परवानी ने कहा, "मुझे नंदिता दास भी पसंद हैं। वह भी कमाल की हैं। वह भारतीय महिलाओं की प्रतीक हैं। पुरुष अभिनेताओं में मैं रणबीर (कपूर) और वरुण धवन के लिए डिजाइन करना चाहूंगा। वे नई पीढ़ी के कलाकार हैं और मैं 25 से 40 की उम्र सीमा के लिए कपड़े डिजाइन करता हूं। वे काफी फैशनेबल भी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


परवानी ने भले ही 1994 में पुरुषों के परिधानों के साथ फैशन जगत में अपने करियर का आगाज किया था, लेकिन उनका मानना है कि महिलाएं ज्यादा फैशनोन्मुख होती हैं।

परवानी ने कहा, "पुरुष, महिलाओं जितनी खरीददारी नहीं करते। महिलाएं नए चलन और फैशन संग्रह को देखना-जानना पसंद करती हैं और वे ज्यादा फैशनपरस्त होती है। महिलाओं को दिन में, शाम में अलग-अलग परिधान पहनना अच्छा लगता है।"

उन्होंने आगे कहा, "पुरुष एक काली पैंट और शर्ट में ही संतुष्ट रहते हैं। वे पूरी जिंदगी ऐसे ही बिता सकते हैं।" परवानी ने महिला परिधानों का संग्रह 1996 में शुरू किया था।


अपने संग्रह में शुद्ध सिल्क और शिफॉन कपड़ों के इस्तेमाल और कम से कम भव्यता के साथ मिश्रित फैशन के डिजाइनर परिधानों के लिए मशहूर परवानी का कहना है कि पाकिस्तान में फैशन अपने उत्थान के दौर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed