फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion street ›   Ranbir Kapoor sister Riddhima accused of copying jewellery designs from famous brand

रणबीर कपूर की बहन पर डिजाइन चोरी करने के लगे आरोप, आखिरकार मांगनी पड़ी माफी

Mon, 26 Nov 2018 04:34 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor sister Riddhima accused of copying jewellery designs from famous brand
riddhima kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर जानी मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं।  'R' नाम से उनका एक सफल ज्वेलरी ब्रांड है, जिसके डिजाइन लोगों को काफी पसंद हैं, लेकिन हाल ही में उनके इस ब्रांड पर डिजाइन चोरी का इल्जाम लगा है।दरअसल हाल ही में रिद्धिमा ने अपनी जूलरी की नई फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च की थी, जिसमें डायमंड और पर्ल से बने ईयरिंग्स की रेंज थी। इन ईयरिंग्स में एक के डिजाइन को कॉपी बताया जा रहा है। जिसके चलते उन पर डिजाइन चोरी के आरोप लग गये हैं।
विज्ञापन

Ranbir Kapoor sister Riddhima accused of copying jewellery designs from famous brand
रिधिमा कपूर
रिद्धिमा पर यह आरोप 'डाइट सब्या' नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लगाए गए हैं, जिसमें उनकी ईयरिंग की डिजाइन  Kokichi Mikimoto की कॉपी बताया गया है। इस पोस्ट में दावा कर लिखा है कि रिद्धिमा ने ना केवल ईयरिंग के डिजाइन को कॉपी किया है बल्कि उसकी तस्वीर भी Kokichi Mikimoto की वेबसाइट से उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor sister Riddhima accused of copying jewellery designs from famous brand
riddhima kapoor - फोटो : instagram
डाइट सब्या ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक तस्वीर में ईयर रिंग दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा की पोस्ट नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कोकीची मिकीमोटो दुनिया में 'पर्ल किंग' के नाम से जाने जाते हैं। साल 1916 से काम कर रही ये ब्रांड इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क है। शायद इसलिए 'जूलरी डिजाइनर ऑफ द ईयर' रिद्धिमा कपूर इस डिजाइन को अपनी ब्रांड नेम के साथ बेचने से खुद को रोक नहीं पाईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The legendary Kokichi Mikimoto is known in the pearl world as the ‘King of Pearls’. His ‘cultured pearls’ —patented in 1916 — is a benchmark for the industry at large. So, naturally ‘Jewellery designer of the year’, @riddhimakapoorsahniofficial couldn’t help herself from selling the iconic Mikimoto pearl and diamond earrings under her namesake label. If this is not #gutsontoast, we don’t know what is! 🤯 . . #gandi #dietsabya #copy #🤢 #riddhimakapoorsahni #mikimoto #mikimotopearls

A post shared by Diet Sabya (@dietsabya) on

विज्ञापन

नकल के आरोप की वजह से रिद्धिमा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। डाइट सब्या के इस पोस्ट पर रिद्धिमा ने एक पोस्ट कर सफाई दी है। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपना बयान जारी कर कहा, 'डियर इंस्टा फैमिली, हम, रिद्धिमा कपूर साहनी ज्वेलरी में प्लेजरिज्म को बढ़ावा नहीं देते। डायमंड और पर्ल के असली डिजाइनर को नहीं टैग करने के लिए हम माफी चाहते हैं। हम सभी डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी की काफी इज्जत करते हैं और कभी कॉपी कर उनकी बेज्जती नहीं करेंगे। धन्यवाद।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed