स्टाइल और
फैशन की दुनिया में सिर्फ
बॉलीवुड का ही सिक्का नहीं चलता है। इस दौड़ में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी किसी से पीछे नहीं हैं। अपने लुक और स्टाइल को लेकर मीडिया में कई बार सुर्खियां बटोरने वाले ये खिलाड़ी अक्सर अपने फैंस के साथ हर नए लुक और अंदाज को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं।
आइए नजर डालते हैं इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये सभी खिलाड़ी अपने किस अंदाज में फैंस को नजर आने वाले हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें अपने फेवरेट खिलाड़ियों के इन नए लुक्स को।
विराट कोहली हमेशा अपने लुक के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हेयरस्टाइल को चेंज किया है।
रविंद्र जडेजा
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में रविंद्र जडेजा अपनी बीयर्ड और हेयरस्टाइल के साथ नजर आएंगे।
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने भी फैशन स्टाइल को फॉलो करते हुए अपने बिर्यड लुक को छोड़ दिया है। हालांकि वो इस बार क्लीन शेव तो नहीं लेकिन अपने ट्रिम लुक में जरूर नजर आने वाले हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में अपने स्टबल लुक में अपने फैंस को नजर आने वाले हैं।